Lok Sabha chunav results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज आ रहे हैं। मतों की गिनती 8 बजे से शुरू हो गई। इस बार चुनाव में बॉलीवुड से लेकर साउथ और भोजपुरी के कई सितारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। इस बार लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत अरुण गोविल, हेमा मालिनी, शत्रुघन सिन्हा, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और सुरेश गोपी जैसे सितारे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। फिलहाल चुनाव के रुझान आने जारी हैं। बीजेपी टिकट पर मंडी से चुनाव लड़ रहीं कंगना रनौत चुनाव जीत चुकी हैं।

Live Updates
16:32 (IST) 4 Jun 2024
बीजेपी के टिकट पर हेमा मालिनी आगे

ताजा आंकड़ों के अनुसार वह कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर से 2,38,340 लाख वोट के अंतर से आगे हैं। हेमा मालिनी को 397027 वोट अब तक मिल चुके हैं।

16:31 (IST) 4 Jun 2024
रवि किशन कितने वोट से आगे?

रवि किशन को दोपहर तीन बजे तक 401868 वोट मिले हैं। वह +61418 वोट से आगे चल रहे हैं। रवि किशन ने समाजवादी पार्टी की काजल निशाद को हराया है।

16:01 (IST) 4 Jun 2024
कंगना रनौत ने मंडी की जनता का किया शुक्रिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारी मतों से जीत गई हैं। उन्होंनें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मंडी की जनता का धन्यवाद किया है।

15:06 (IST) 4 Jun 2024
हेमा मालिनी की मधुरा से जीत तय

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी को अब तक 364646 वोट मिल चुके हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के मुकेश धनगर से था जिन्हें 139742 वोट मिले हैं।

13:54 (IST) 4 Jun 2024
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भगवान का लिया आशीर्वाद

कंगना रनौत अपने घर पर भगवान के आगे दीया-बाती करती दिखाई दे रही हैं।

12:27 (IST) 4 Jun 2024
मेरठ से अरुण गोविल और समाजवादी पार्टी की नेता सुनीता वर्मा के बीच कांटे की टक्कर

मेरठ से अरुण गोविल और समाजवादी पार्टी की नेता सुनीता वर्मा के बीच कांटे की टक्कर है। अरुण अब मतगणना में पीछे चल रहे हैं। वो 2567 वोटों से पिछड़े हैं।

12:26 (IST) 4 Jun 2024
भोजपुरी के ये दो दिग्गज पीछे

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और निरहुआ वोटिंग में लगातार पीछे चल रहे हैं। पावर स्टार पवन सिंह 20943 और निरहुआ 38755 वोट्स पीछे हैं।

12:25 (IST) 4 Jun 2024
कंगना रनौत ने लिया मां का आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मंडी से बड़ी जीत मिलती दिख रही है। वो 50498 वोट से आगे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान की पूजा के बाद अपनी मां का आशीर्वाद लेते हुए पोस्ट किया है।

12:20 (IST) 4 Jun 2024
रवि किशन ने किए भगवान के दर्शन

रवि किशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। चुनावी रिजल्ट आने से पहले उन्होंने हनुमान जी का आशीर्वाद लिया. कैप्शन में लिखा कि आज प्रातः गोरखपुर के तारामंडल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर महाबली श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की एवं सभी के कल्याण की कामना की।

10:53 (IST) 4 Jun 2024
अरुण गोविल

अरुण गोविल 37315 वोट से आगे हैं।

10:53 (IST) 4 Jun 2024
भोजपुरी सितारों का चुनावी नतीजों में क्या है हाल

निरहुआ- 15362, शत्रुघ्न सिन्हा- 6668, पवन सिंह- 6394 वोटों से पीछे हैं. राज बब्बर- 37698, सुरेश गोपी- 25347, रवि किशन- 16125 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।

10:51 (IST) 4 Jun 2024
हेमा मालिनी मथुरा से 48000 वोटों से आगे

मथुरा सीट से हेमा मालिनी 48000 वोटों से आगे चल रही हैं।

10:50 (IST) 4 Jun 2024
मनोज तिवारी का क्या है हाल

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से राजनेता, गायक और अभिनेता मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं।

10:49 (IST) 4 Jun 2024
राज बब्बर गुड़गांव से आगे

कांग्रेस के राज बब्बर गुड़गांव सीट से लीड कर रहे हैं। वो 43181 वोटों से आगे हैं. उनकी टक्कर बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह से है।

10:46 (IST) 4 Jun 2024
कंगना रनौत 22000 वोटों से आगे

हिमाचल की मंडी सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहीं कंगना शुरुआती रुझानों में 22000 वोटों से आगे चल रही हैं।