सोनम कपूर अब आधिकारिक रूप से मिसेज सोनम कपूर आहूजा हो चुकी हैं। उन्होंने अपने पुराने प्यार आनंद आहूजा को अपना जीवनसाथी चुना है। सोनम ने मुंबई में पारंपरिक सिख रीति—रिवाज से आनंद को जीवन साथी बनाया। सोनम—आनंद की शादी का फंक्शन सोनम की मौसी कविता सिंह के घर से हुआ। मुंंबई के बांद्रा में स्थित ये घर रॉकडेल हवेली कहलाता है। इसी हवेली में सोनम की शादी सिख रीति रिवाज से संपन्न हुई। अपनी शादी में सोनम ने लाल कलर का लहंगा पहना था, तो वहीं आनंद ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी। शादी में कई स्टार्स और नामचीन लोग शामिल हुए। ऐसी उम्मीद है कि जो स्टार्स शादी में शिरकत नहीं कर पाए वह रिसेप्शन में जरूर आएंगे। इस मौके पर सोनम की फ्रेंड्स जैकलीन फर्नांडिस, स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान के साथ बाकी स्टार्स जैसे सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन भी नजर आए।
बता दें कि सोनम दिल्ली के रहने वाले कारोबारी आनंद आहूजा को लंबे वक्त से डेट कर रही थीं। लेकिन इस रिश्ते को उन्होंने कभी भी मीडिया की सुर्खियां नहीं बनने दिया। जब एक मई को अनिल कपूर के परिवार ने शादी की आधिकारिक पुष्टि कर दी। इसके बाद ही सभी को इस बारे में पता चल सका। फिलहाल उनकी शादी का रिसेशप्न चल रहा है। उम्मीद है कि बॉलीवुड के अलावा कॉर्पोरेट, राजनीति और दुनिया भर की कई दिग्गज हस्तियां नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम में आने वाली हैं।

Highlights
सोनम की रिसेप्शन पार्टी में सभी स्टार्स डांस मोड में नजर आए। इसी बीच सलमान खान और शाहरुख खान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दोनों बॉलीवुड दिग्गजों ने मशहूर सिंगर मीका सिंह के गानों पर एक साथ डांस किया। यही नहीं जैसी ही दोनों ने एक-दूसरे को देखा तो डांस फ्लोर पर गले लगे।
सोनम और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में देर रात सलमान खान पहुंचे। सलमान पार्टी में जैकलीन और कैटरीना के साथ नजर आए।
मुंबई में 'द लीला' होटल में चल रही सोनम और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में करण जौहर ने जमकर डांस किया। करण ने सलमान खान और सोनम स्टारर फिल्म प्रेम रतन धन पायो के गाने पर डांस किया।
आयुषमान खुराना ने सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वरुण धवन, शाहरुख खान और करण जौहर समेत कई बॉलीवुड हस्तियं नजर आईं।
'लंदन ठुमकदा' गाने की बिट पर शाहरुख खान और अनिल कपूर एक साथ डांस करते हुए नजर आए।
अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और सैफ अली खान समेत कई बॉलीवुड स्टार्स डांस फ्लोर पर थिरकते नजर आए।
;
सोनम और आनंद की शादी की रिसेप्शन पार्टी मुंबई के 'द लीला' होटल में चल रही है। जहां बॉलीवुड सितारों के साथ पॉलिटिशयन भी चुके हैं। इसी बीच किरण खेर अपने बेटे सिंकदर खेर के साथ सोनम और आनंद को आशीर्वाद देने पहुंची।
मुंबई में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे पहुंच चुके हैं। अभी भी सेलेब्स के आने का सिलसिला जारी है। पार्टी में कंगना रनौती, विधू विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी भी पहुंच चुके हैं।
सोनम की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ पहुंच चुके हैं।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी बॉलीवुड के कई सितारे पहुंच चुके हैं। इसी बीच बोनी कपूर और अमर सिंह भी पार्टी में पहुंच चुके हैं।
सोनम कपूर के चाचा संजय कपूर अपने बेटे के साथ रिसेप्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। संजय कपूर और उनके बेटे दोनों काले रंग की शेरवानी में नजर आए।