Lata Mangeshkar Death: स्वर कोकिला लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन हो गईं है। मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्हें आज अंतिम विदाई दी गई। उनके भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था।

लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक की भारी भीड़ शिवाजी पार्क में उमड़ पड़ी थी। खुद पीएम मोदी भी शिवाजी पार्क पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क पहुंची।

बता दें कि लता मंगेशकर पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पलात में भर्ती थीं और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने इस खबर की जानकारी दी है। इससे पहले उन्हें शनिवार को तबीयत बिगड़ने के कारण वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।

कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को बीती 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। सभी डॉक्टर्स 24 घंटे उनकी देखरेख कर रहे थे। इसके साथ ही दुआओं का सिलसिला भी जारी रहा था। हालांकि काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और रविवार सुबह उनका निधन हो गया।

लता मंगेशकर के निधन की खबर के बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। भारत की स्वर कोकिला के रूप में जानी जाने वालीं लता मंगेशकर को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिल चुका है। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। 1942 में 13 साल की उम्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।

लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने दुख को शब्दों में बयान नहीं कर सकता। बेहद दयालु और केयरिंग लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।’

Live Updates

Lata Mangeshkar Passed Away: लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है।

20:07 (IST) 6 Feb 2022
पाकिस्तान के पीएम ने जताया शोक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया।

19:29 (IST) 6 Feb 2022
पंचतत्व में विलीन हुईं स्वर कोकिला

स्वर कोकिला लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन हो गईं हैं। उनके भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुंबई के शिवाजी पार्क में आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

19:21 (IST) 6 Feb 2022
रणबीर कपूर, राहुल वैद्य, विद्या बालन और अन्य ने दी श्रद्धांजलि

शाहरुख खान, जावेद अख्तर, रणबीर कपूर, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि।

19:15 (IST) 6 Feb 2022
राजकीय सम्मान

मुंबई के शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर को राजकीय सम्मान दिया जा रहा है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

16:46 (IST) 6 Feb 2022
अंतिम सफर पर निकली लता मंगेशकर

अंतिम संस्कार के लिए लता मंगेशकर की बॉडी को उनके घर प्रभु कुंज से शिवाजी पार्क में ले जाया जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1490280313947185156

16:43 (IST) 6 Feb 2022
अंतिम यात्रा पर निकलीं लता मंगेशकर

अंतिम संस्कार के लिए लता मंगेशकर के शव को उनके घर प्रभु कुंज से शिवाजी पार्क के लिए ले जाया जा रहा है। तमाम लोगों की भीड़ इस दौरान उन्हें अंतिम विदाई दे रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1490280313947185156

16:31 (IST) 6 Feb 2022
लता मंगेशकर के निधन पर ममता बनर्जी का ऐलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगले 15 दिनों के लिए हर सार्वजनिक स्थान, सरकारी स्थापना और ट्रैफिक सिग्नल पर भारत रत्न लता मंगेशकर के गाने बजाने की घोषणा की।

https://twitter.com/ANI/status/1490272910069891072

16:29 (IST) 6 Feb 2022
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने दो दिन के अवकाश का ऐलान किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1490268810515206145

14:56 (IST) 6 Feb 2022
शिवाजी पार्क मैदान में चल रही है तैयारियां

शिवाजी पार्क मैदान लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी मुंबई पहुचेंगे।

14:50 (IST) 6 Feb 2022
लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के निधन की खबर मिलते ही तीन ट्वीट कर शोक जयाता था। इसके साथ ही पीएम मोदी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई भी पहुंचेंगे।

https://twitter.com/ani_digital/status/1490250743533936644

14:46 (IST) 6 Feb 2022
अंतिम दर्शन के लिए लता मंगेशकर के घर पहुंच रहे हैं सितारे

लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए अनुपम खेर, श्रद्धा कपूर और जावेद अख्तर समेत तमाम सितारे उनके घर पर पहुंच रहे हैं।

14:06 (IST) 6 Feb 2022
अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचा शव

लता मंगेशकर की बॉडी को अंतिम संस्कार से पहले दर्शन के लिए उनके साउथ मुंबई स्थित घर प्रभु कुंज की पहली मंजिल पर ले जाया गया है।

13:25 (IST) 6 Feb 2022
बीजेपी ने स्थागित किया घोषणापत्र

लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र को स्थागित कर दिया है।

https://twitter.com/ani_digital/status/1490221607864115204

13:21 (IST) 6 Feb 2022
लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन

अभिनेता अनुपम खेर और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर प्रभु कुंज पहुंच गए हैं।

13:10 (IST) 6 Feb 2022
व्यवस्थाएं देखने शिवाजी पार्क पहुंचे आदित्य ठाकरे

लता मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क मैदान में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए आदित्य ठाकरे व्यवस्थाओं को देखने के लिए शिवाजी पार्क पहुंच गए हैं और मुआयना कर रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1490225313577504770

12:56 (IST) 6 Feb 2022
लता मंगेशकर का पहला गाना

लता मंगेशकर ने हजारों गाने गाए हैं. लेकिन उनका गाया पहला गाना कभी रिलीज नहीं हुआ. इस गाने का नाम था Naachu Yaa Gade, Khelu Saari Mani Haus Bhaari. गाने को सदाशिवराव नेवरेकर ने मराठी फिल्म किट्टी हसल के लिए 1942 में कम्पोज किया था.

12:05 (IST) 6 Feb 2022
राहुल गांधी ने जताया शोक

राहुल ने ट्वीट में कहा, 'लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त किया. वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं. उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.'

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1490185310881386496

12:02 (IST) 6 Feb 2022
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को करीब 12:30 बजे उनके आवास पर ले जाया जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

https://twitter.com/ANI/status/1490198394907742209

12:00 (IST) 6 Feb 2022
राष्ट्रीय शोक का ऐलान

लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज यानि रविवार शाम को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। उनके निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान भी किया गया है। लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही पूरे बॉलीवुड में भी शोक पसर गया है।