‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से 24 घंटे के भीतर ही बाहर होने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार मुसीबत में फंस सकते हैं। पुनीत के खिलाफ भोपाल में एफआईआर दर्ज हुई है। ये एफआईआर फैजान अंसारी ने कराई है। उनका कहना है कि पुनीत के फैंस उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

दरअसल फैजान अंसारी ने पुनीत सुपरस्टार को लेकर अपने विचार बताये थे। उन्होंने पुनीत को अनपढ़ इंसान बताया था और कहा था कि उनमें तमीज नहीं है, इस कारण वह बिग बॉस हाउस में रहने लायक नहीं हैं। फैजान का कहना है कि इस बयान के बाद से उन्हें पुनीत के फैंस द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही है।

फैजान ने कहा कि उन्हें अलग-अलग जगहों से धमकी मिल रही है। कोई उन्हें टेक्ट्स मैसेज भेज धमकी दे रहा है तो कोई ईमेल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक फैजान को मिल रही धमकियां गंभीर और क्रूर हैं।

आपको बता दें कि पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग देंख हर कोई हैरान है। वह मौत का खेल वाले वीडियोज बनाते हैं। कभी वो सड़क पर भरे पानी में जाकर लेट जाते हैं तो कभी कीचड़ में खुद को गंदा करते हैं। इसके अलावा वह फिनाइल या पेंट को अपने ऊपर फेंक कर वीडियोज बनाते हैं। ये रहे उनके सुर्खियां बंटोरने के तरीके। लेकिन वह गरीब लोगों के मसीहा भी हैं।

पुनीत दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे भूखे प्यासे गरीब लोगों को खाना खिलाते हैं। बिग बॉस से बाहर आने के बाद पुनीत ने जो नाराजगी जाहिर की थी, उसमें उन्होंने ये ही कहा था कि वह अगर शो जीतते तो गरीबों का भला करते।