Bollywood NewsUpdates: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह को लापता हुए 11 दिन हो गए हैं और उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। अब बताया जा रहा है पुलिस की एक टीम मुंबई में गुरुचरण के दोस्त, TMKOC के स्टार कास्ट और उनके पड़ोसियों से पूछताछ करेगी। कपिल शर्मा के शो के इन नए सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। The Great Indian Kapil show का पहला सीजन खत्म हो रहा है। इसे लेकर अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया पर एक जानकारी दी है। कॉमेडियन भारती सिंह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और इसकी जानकारी उन्होंने यूट्यूब पर अपने व्लॉग में दी है। उन्होंने बताया कि उनके पेट में दर्द था और अब टेस्ट में पता चला है कि उनके गॉल ब्लैडर में स्टोन हो गया है। अंकिता लोखंडे और उनके पति की तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। ऋचा चड्ढा ने खुलासा किया है कि ‘हीरामंडी’ में इस्तेमाल हुईं जूलरी असली थीं और करोड़ों में इसकी कीमत थी।

Live Updates
19:31 (IST) 3 May 2024
भारती सिंह ने दिया हेल्थ अपडेट

भारती सिंह को पथरी के ऑपरेशन की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। ऐसे में अब कॉमेडियन ने इस पर रिएक्शन दिया है कि वो ठीक हैं और जल्द ही पूरी तरह से ठीक होकर फैंस के बीच लौटेंगी। उन्होंने अपना व्लॉग शेयर किया है।

19:13 (IST) 3 May 2024
Yevam में नजर आएंगी साउथ एक्ट्रेस आशु रेड्डी

साउथ एक्ट्रेस आशु रेड्डी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘येवम’ का पोस्टर शेयर किया है। इसमें उन्हें सिजलिंग अंदाज में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस चर्चा में तब आई थीं, जब उनका राम गोपाल वर्मा के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसमें राम गोपाल उनके पैर चूमते दिखे थे।

17:36 (IST) 3 May 2024
ओटीटी पर कल स्ट्रीम होगी अजय देवगन की ‘शैतान’

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। इसे कल यानी कि 3 मई को स्ट्रीम किया जाएगा। इसे नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया जाएगा।

15:14 (IST) 3 May 2024
‘सोढ़ी’ ने खुद बनाई लापता की साजिश?

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह उर्फी सोढ़ी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने खुद ही अपनी लापता होनी की साजिश रची होगी। उनका फोन उनके पास नहीं है। पढ़िए पूरी खबरें…

14:14 (IST) 3 May 2024
संजय दत्त को सता रही मां की याद

आज नरगिस की डेथ एनिवर्सरी है और संजय दत्त को अपनी मां की याद सता रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है।

12:03 (IST) 3 May 2024
तृप्ति डिमरी के साथ राजकुमार का डांस वीडियो

राज कुमार राव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह तृप्ति डिमरी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हमारा डांस वीडियो।”

12:01 (IST) 3 May 2024
विजय वर्मा की इस बात पर हो रही तारीफ

विजय वर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फोटो क्लिक कराने के लिए खड़े हैं और उर्वशी रौतेला के हटने का आराम से इंतजार कर रहे हैं।

10:23 (IST) 3 May 2024
सुहागन चुड़ैल में निया का लुक आया सामने

निया शर्मा लंबे समय के बाद ‘सुहागन चुड़ैल’ में नजर आने वाली हैं, इसका टीजर सामने आ चुका है, जिसमें निया का लुक काफी दमदार लग रहा है।

08:46 (IST) 3 May 2024
महाभारत के कृष्णा का बदला रूप

‘महाभारत’ के कृष्णा का किरदार निभाने वाले सर्वदमन बनर्जी आज भी बेहद फिट हैं। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एकदम अलग और फिट दिख रहे हैं।

08:22 (IST) 3 May 2024
अस्पताल में भर्ती अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों अस्पताल के बेड पर नजर आ रहे हैं। अंकिता ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं।

08:21 (IST) 3 May 2024
गुरुचरण सिंह के लापता मामले में नया अपडेट

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह को गुमशुदा हुए 11 दिन हो गए हैं। अब जो जानकारी सामने आई है वो ये कि दिल्ली पुलिस मुंबई जाकर गुरुचरण के दोस्त, पड़ोसी और तारक मेहता…. की टीम से पूछताछ करेगी।

08:20 (IST) 3 May 2024
उर्फी जावेद का एक नया कारनामा सामने आया

उर्फी जावेद ने हर बार की तरह अपनी क्रिएटिविटी से सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने एक ऐसी ड्रेस पहनी है जिसमें से तितलियां उड़ रही हैं।

08:19 (IST) 3 May 2024
खत्म हुआ कपिल शर्मा के शो का ये सीजन

नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ आ रहा है और जल्द ही ये खत्म होने वाला है। कृष्णा अभिषेक ने एक बड़े से केक की तस्वीर शेयर की है जिसके साथ लिखा है, “इट्स ए रैप’

08:17 (IST) 3 May 2024
अस्पताल में भर्ती भारती सिंह

भारती सिंह की तबीयत तीन दिन से खराब चल रही थी और अब वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर