Lata Mangeshkar Critical on Ventilator: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को 90 साल की उम्र में भी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। इसके पीछे की वजह है उनका संतुलित आहार और नियमित रूप से जल्दी उठने की आदत। जी हां, लता मंगेशकर अपने जीवन में काफी सादा और नपा तुला खाना खाना पसंद करती हैं। तो वहीं लता मंगेशकर सुबह सुबह उठ जाती हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब लता मंगेशकर की तबीयत इतनी बिगड़ी है।

लता मंगेशकर का खाना पीना अब काफी नियंत्रित है। लता मंगेशकर अपने खाने में काफी सादापन रखती हैं। करीब 2 दशक से कभी किसी बीमारी से पीड़ित नहीं रहीं लता मंगेशकर की जीवन शैली बहुत सुधरी हुई है क्योंकि उन्होंने हमेशा संतुलित आहार लिया है। स्पाइ, ऑइली खाना खाना वह बिलकुल कम कर चुकी हैं। लता मंगेशकर अब ठंडा पानी नहीं पीतीं। खाने के बीच में वह पानी बिलकुल नहीं पीतीं। लता मंगेशकर अब ज्यादा खट्टा नहीं खातीं। दोपहर के भोजन में लता मंगेशकर सादा खाना जैसे रोटी सब्जी खाती हैं। साथ में उन्हें दाल चाहिए ही होती है। रात के वक्त लता दीदी दाल चावल ही खाती हैं। सुबह जल्दी उठने वाली लता मंगेशकर रात का खाना 9.30 बजे खाती हैं।  लता मंगेशकर की कुछ चीजें फेवरेट रही हैं जिन्हें वह खाना पसंद करती हैं।

लता मंगेशकर पर कई सारी किताबें भी लिखी गई हैं। जिसमें जिक्र है कि लता मंगेशकर को सी फूड खाना बहुत पसंद था। इसके अलावा लता मसालेदार खाना भी खूब खाती थीं। तीखी मिर्च,खासतौर पर कोहलापुरी मिर्च खाने की वह बहुत शॉकीन थीं।

लता मंगेशकर को मीठे में गुलाब जामुन और दही बड़े भी खूब पसंद थे। इसके अलावा लता सीफूड में समुद्री झींगे और फिश करी भी काफी पसंद करती थीं। लता मंगेशकर कुकिंग करना भी बहुत पसंद करती हैं। सूजी के हलवे के अलावा लता चिकिन पसंदा बनाना भी खूब अच्छे से जानती हैं। जिसने भी उनके हाथ की ये डिश खाई है वह अपनी उंगलियां चाटता रह गया है। लेकिन उम्र बढ़ने के चलते अब लता मंगेशकर ये सब मसालेदार खाना खाना छोड़ चुकी हैं। कुछ वक्त पहले लता मंगेशकर ने आशा भोसले के बेटे आनंद के जन्मदिन पर कुकिंग की थी और पसंदा बनाया था। इस बारे में लता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी जिक्र किया था।

यतीन्द्र मिश्र द्वारा लिखी एक किताब में लता मंगेशकर के खान पान का जिक्र है। लता मंगेशकर को किस तरह का चटपटा खानाखाना पसंद है इसबारे में सब कुछ डिटेल में लिखा गया है। लता मंगेशकर की बायोग्राफी ‘लता सुर गाथा’ में लिखा गया है कि लता मंगेशकर को जलेबी खाना बहुत पसंद है। जलेबी के ऊपर ढेर सारा केसर और गरम कड़क जलेबी लता मंगेशकर को खूब भाती है। लता मंगेशकर को आम आलू समोसे नहीं बल्कि कीमा समोसा पसंद हैं जिनकी शक्ल कुछ मोमोज जैसी होती है।

लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सुबह 6 बजे उठ जाती हैं। अपने रियास के बाद वह नाश्ता करती हैं। बता दें , लता मंगेशकर को सीने में संक्रमण की शिकायत हुई है। इन्फेक्शन के साथ साथ उन्हें निमोनिया भी हो गया है। सोमवार को लता मंगेशकर की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि लता मंगेशकर को लगभग 2 बजे अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।