Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की तबीयत गंभीर रूप से खराब होने के चलते हफ्ते भर से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ऐसे में लेजेंड सिंगर (Lata Mangeshkar ) का हाल चाल जानने के लिए हॉस्पिटल में बॉलीवुड सेलेब्स का आना जाना लगा हुआ है। हाल ही में फिल्ममेकर मधुर भंडारकर भी लता दीदी से मिलने के लिए ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) पहुंचे। लता मंगेशकर से मिलने के बाद उन्होंने फैंस को दीदी की तबीयत के बारे में सूचना दी।
सोशल मीडिया पर मधुर भंडारकर ने लता दीदी के बारे में ताजा जानकारी देते हुए कहा- ‘लता दीदी को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचा। उनकी हालत अभी स्थिर हैं। वह पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रही हैं। आप सभी की दुआएं और प्रार्थनाएं हैं कि दीदी जल्दी जल्दी रीकवर कर रही हैं।’ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मधुर भंडारकर ने ये जानकारी दी।
बता दें, लता दीदी की तबीयत को लेकर बीच में कई सारी अफवाहें चलनी शुरू हो गई थीं। सोशल मीडिया पर लता दीदी को लेकर गलत खबरें सामने आ रही थीं। इसके बाद लता दीदी के ऑफीशियल स्पोक्समेन ने ट्वीटर के जरिए उनके सेहत के बारे में लोगों को जानकारी दी थी। वहीं लता दीदी की भतीजी अर्चना ने भी इस बारे में फैंस को बताया था कि अब लता दीदी ठीक हैं। इस बीच कई सारे सेलेब्स ने अपने ट्वीटर अकाउंट से दीदी के जल्दी अच्छे होने की कामना की। जीनत अमान से लेकर हेमा मालिनी तक लता दीदी के अच्छे स्वास्थ की कमाना की थी।:-
लता मंगेशकर को सर्वाधिक गीत रिकार्ड करने का भी गौरव प्राप्त है। फिल्मी गानों के आलावा फ़िल्मी गीत भी बहुत खूबी के साथ गाए हैं। लता जी की प्रतिभा को पहचान मिली सन् 1947 में रिलीज फिल्म “आपकी सेवा में”से। फिल्म में एक गीत गाने का उन्हें मौक़ा मिला। इस गीत के बाद तो लता जी को फ़िल्म जगत में एक पहचान मिली और एक के बाद एक कई गीत गाने का मौका मिलता गया।
लता मंगेशकर अपने जीवन में काफी सादा और नपा तुला खाना खाना पसंद करती हैं। तो वहीं लता मंगेशकर सुबह सुबह उठ जाती हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब लता मंगेशकर की तबीयत इतनी बिगड़ी है।
एक बार लता दीदी और सज्जाद हुसैन साहब एक गाने के लिए रिहर्सल कर रहे थे। लता सज्जाद साहब के मुताबिक नहीं गा रही थीं और उनके सुर कहीं भटक रहा थे तभी सज्जाद गरजकर बोले, ‘लता जी, ठीक से गाइए, ये नौशाद मियां का गाना नहीं है।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्म इंदौर के सिख मोहल्ला में हुआ था। उनके एक फैन ने उनके हर गीतों को एक जगह संग्रहित करने का रिकॉर्ड बनाया है। इंदौर में तमाम जगहों पर उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना सभाएं हुईं जहां लता दीदी के तमाम किस्सों को लोग को सुनाया गया। वहीं जो लोग ताई को व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं उनकी आंखों से आंसू तक बहते दिखे थे। जहां इंटरनेट पर अफवाहों का दौर जारी था वहीं उनके जन्म स्थान इंदौर में लोग प्रार्थनाएं कर रहे हैं ताकि दीदी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।(News Source- TOI)
लता दीदी के परिवार वाले और अस्पताल की तरफ से जानकारी सामने आई थी जिसमें स्पष्ट किया गया था कि लता दीदी की स्थिति अब पहले से बेहतर हैं। बावजूद इसके फिर भी सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को लेकर सोशल मीडिया पर गलत अफवाहें चल रही थीं। एक दूसरे को देख कर लोग ट्वीट और इंस्टापोस्ट करने लगे। जिसकी वजह से सोशल प्लैटफॉर्म भ्रमित खबरें फैल रही थीं।
Lata Mangeshkar को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल हो रहे थे। ऐसे में कौन सोशल मीडिया पर लता दीदी को लेकर अफवाहें फैला रहा है? ये एक बड़ा सवाल था। हैशटैग के साथ लता मंगेशकर का नाम लिख कर उनके बारे में गलत अफवाह फैलाई जा रही थीं। हालांकि फर्जी पोस्ट को देखते हुए लता मंगेशकर की मीडिया टीम लगातार उनकी तबियत से जुड़ी अपटेड पल पल शेयर कर रही है। ऐसे में फैंस से कहा जा रहा है कि वह इस तरह की अफवाहों से बचें।
लता मंगेशकर पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर को लेकर फैंस काफी चिंता में दिखाई दिए थे। लेकिन जब से खबरें सामने आईहैं कि वह अब ठीक हैं। फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। पिछले दिनों लता मंगेशकर को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म रहा , गलत खबरें भी चलीं पर बाद में इन्हें मात्र अफवाह बताया गया।
लता मंगेशकर की हालत में अब दिन-ब-दिन सुधार हो रहा है। कहा जा रहा है कि लता दीदी अब अगले हफ्ते तक डिस्चार्ज हो सकती हैं।
28 सितम्बर 1929 को इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर का पार्श्व गायन की दुनिया में सफर वर्ष 1942 से शुरू हुआ था। अपने 7 दशक से भी लम्बे करियर में उन्होंने अलग-अलग भाषा-बोलियों के 30,000 से अधिक गीतों को स्वर दिया है।
दरअसल यह उस वक्त की बात है जब लता को कम ही लोग जानते थे। उनके छोटे भाई हृदयनाथ मंगेशकर को क्रिकेट खेलने का शौक था और वो अपने बेस्ट फ्रेंड राज सिंह के साथ क्रिकेट खेलते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लता मंगेशकर को अपने भाई के दोस्त राज सिंह से प्यार हो गया था। राज सिंह डूंगरपूर के महाराज थे। एक बार जब लता जी के भाई के साथ क्रिकेट खेलने के बाद डूंगरपूर के महाराज राज सिंह भी आए तो उस समय की दोनों पहली मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को पंसद करने लगे थे।