सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला और उनके पति जोरावर सिंह अहलूवालिया शादी के 6 साल बाद एक दूसरे से अलग हो गए हैं। कुशा और जोरावर ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उनके अलग होने की खबर से फैंस काफी हैरान हैं। कुशा ने बताया कि ये फैसला आसान नहीं था। दोनों भले ही अलग हो गए हैं लेकिन वह मिलकर अपने पेट का ख्याल रखेंगे।
कुशा और जोरावर ने 6 साल पहले एक दूसरे के साथ लव मैरिज की थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में अपने फोटोज और वीडियोज शेयर किया करते थे। बीते कुछ दिनों से उन्होंने साथ में कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था और अब उनके अलग होने की खबर ने फैंस को हिला कर रख दिया है।
कुशा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है,”जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। ये फैसला हमारे लिए बिल्कुल आसान नहीं था। लेकिन हमारी लाइफ के इस मोड़ पर हम जानते हैं कि ये फैसला सही है। हमने जो प्यार और जीवन शेयर किया है वो आगे भी हमारे लिए इतना ही मायने रखेगा। लेकिन अफसोस जो अभी हम हमारे लिए चाहते हैं वह मेल नहीं खाता। जबतक हमने हार नहीं मानी, हमने इसके लिए अपना सबकुछ दे दिया।”
कुशा ने आगे लिखा,”एक रिश्ते को खत्म करना काफी दुखी करने वाला था हमारे और हमारी फैमिली के लिए। शुक्र है हमने इसे करने के लिए काफी वक्त लिया। हमें आगे भी इससे उबरने में वक्त लगने वाला है। फिलहाल हम प्यार से, इज्जत से और एक दूसरे के सपोर्ट से इस पड़ाव से बाहर निकलने वाले हैं।” कुशा ने ये भी बताया कि वह अपने पेट का मिलकर ख्याल रखेंगे और एक दूसरे को हमेशा सपोर्ट करते रहेंगे।
आपको बता दें कि कुशा को पहचान IDiva के वीडियोज से मिली थी। जिनमें उन्होंने साउथ दिल्ली वाली बनकर लोगों को अपना दीवाना बना लिया। इसके बाद कुशा ने अपना एक्टिंग का हुनर दिखाया। वह कुछ वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। ‘मसाबा मसाबा’ में भी वह काम कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही कुशा ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आई थीं। उस वक्त उन्होंने अपने पति और लाइफ के संघर्ष के बारे में बात की थी।