Kumkum Bhagya: शो कुमकुम भाग्य दर्शकों का फेवरेट शो है। इस हाई वोल्टेज ड्रामा में इन दिनों अभि और प्रज्ञा के आमने सामने आने की कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स का फेर-बदल चल रहा है। प्रज्ञा को पता चल चुका है कि जो लड़की उसकी बेटी प्राची को परेशान कर रही थी। वह कोई और नहीं उसकी बेटी है। ऐसे में प्रज्ञा प्राची को समझाती हुई नजर आती है, कि वह रिया से लड़ाई न करे।
हालांकि प्राची अपनी मां से कहती है कि वह रिया को कुछ नहीं कहती। उल्टा रिया लड़ाई करने की पहल करती है। तो वहीं दूसरी तरफ रिया को भी घर पर समझाया जाता है कि वह शांत रहे और प्राची से बेवजह न उलझे। इसके लिए रिया प्रॉमिस करती है कि वह प्राची से पैचअप करेगी और बिलकुल भी झगड़ा नहीं करेगी। ऐसे में दोनों ही बेटियों को समझाया जाता है कि वह अब न लड़ने का वादा करें। प्राची और रिया दोनों ही न लड़ने का वादा करती हैं।
शो कुमकुम भाग्य दर्शकों को बेहद पसंद है ऐसे में फैन्स इस शो का हर रात बेसब्री से इंतजार करते हैं। अभि और प्रज्ञा रिया और प्राची के माता-पिता इस बारे में उनकी बेटियां नहीं जानतीं। रिया प्राची इत्तेफाक से एक ही कॉलेज में पढ़ती हैं।
लेकिन दोनों की अब तक कॉलेज में बन नहीं रही थी। प्राची अपने उसूलों पर चलने वाली और रिया अपने पिता के पैसों पर घमंड करने वाली लड़की है। ऐसे में दोनों का आमना सामना हमेशा टकरार के साथ होता रहा है। ऐसे में अब दोनों से जब न लड़ने का वादा लिया गया है तो क्या गुल खिलने वाले हैं? ये जाववा बेहद दिलचस्प है।