एकता कपूर का शो ‘कुमकुम भाग्य’ वापस अपने ट्रेक पर आने लगा है। दर्शक दोबारा से इस शो को पसंद करने लगे हैं। शो में इन दिनों प्राची अपनी प्रेगनेंसी को लेकर परेशान है और इस बात को रणबीर से छुपा रही है। लेकिन रणबीर को शक है कि प्राची उससे कुछ छुपा रही है। आने वाले एपिसोड में रणबीर प्राची की प्रेगनेंसी का पता लगाने में कामयाब हो जाएगा।
रणबीर प्राची की दवाएं ढूंढेगा और दवा का नाम पढ़कर उसके बारे में इंटरनेट पर देखेगा। जिससे उसे पता चलेगा कि ये दवा प्रेगनेंट महिलाएं खाती हैं। जिसके बाद वो गुस्से में प्राची के पास जाएगा और उससे सवाल करेगा। वह प्राची से पूछेगा कि उसने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में उससे क्यों छुपाया। जिसपर प्राची उसे हैरान कर देने वाला बयान देगी।
प्राची उसे कहेगी कि वह प्रेगनेंट नहीं है और वह कभी रणबीर के बच्चे की मां नहीं बनना चाहती। जिसपर रणबीर गुस्से से आग बबूला हो जाएगा और प्राची को थप्पड़ मार देगा। आने वाले एपिसोड में रणबीर प्राची के पास जाकर अपने किए के लिए माफी मांगेगा।
रणबीर इस बात को जानकर खुश है कि प्राची उसके बच्चे की मां बनने वाली है। हालांकि प्राची इस बात से इनकार कर रही है। वो ये बोलकर रणबीर का दिल तोड़ देगी कि वो रणबीर के बच्चे की मां नहीं बनने वाली है। प्राची रणबीर को कहेगी कि उसे अभी अपने करियर और लाइफ पर ध्यान देना है। प्राची की ये बात सुनकर रणबीर का दिल टूट जाएगा और वो वहां से चला जाएगा।
बता दें कि ये शो टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना चुका है। अभि और प्रज्ञा के जाने के बाद इस शो की टीआरपी गिरने लगी थी। लेकिन प्राची और रणबीर का ट्रैक धीरे-धीरे दर्शकों को पसंद आने लगा है।