Kumkum Bhagya Preview Episode: शो ‘कुमकुम भाग्य’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस वजह से टीआरपी चार्ट में भी ये शो लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। कुमकुम भाग्य में इस वक्त काफी इंट्रस्टिंग मोड़ आ चुका है। अभि-प्रज्ञा अब एक दूसरे से मिल पाएंगे इस आस में दर्शक हर रोज इस शो को बड़े ही चाव से देख रहे हैं। लेकिन हर बार अभि-प्रज्ञा मिलते-मिलते रह जाते हैं। लेकिन इस बार तो खुद अभि प्रज्ञा के घर आनेवाला है।
जी हां, दरअसल शो में दिखाया जाता है कि प्रज्ञा को अभि के घर से फोन आता है कि ‘मिस्टर मेहरा’ प्रज्ञा से मिलना चाहते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि मिस्टर मेहरा कौन है प्रज्ञा को इस बारे में कुछ नहीं पता। ऐसे में जब प्रज्ञा को इस बारे में पता चलता है कि मिस्टर मेहरा उनके घर आने वाले हैं तो वह अपने घर में उन्हें खुशी से आने का निमंत्रण देती है।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अब अभि प्रज्ञा के घर पहुंचेगा। प्रज्ञा अपने घर का दरवाजा खोलेगी और दोनों के बीच सिर्फ एक दरवाजे का फैसला होगा। इसके बाद क्या दोनों मिल पाएंगे या शो में फिर कुछ ऐसा होगा जिससे कि अभि-प्रज्ञा का आमनासामना टल जाएगा। ये तो शो के इस एपिसोड को देखने के बाद ही पता चलेगा।
बता दें, प्रज्ञा इस दौरान कहती है कि मिस्टर मेहरा उनके घर में आएं यह प्रज्ञा के लिए खुशी की बात होगी। प्रज्ञा कहती है कि मिस्टर मेहरा ने प्राची को वापस कॉलेज जाने में मदद की और प्रज्ञा के रास्ते आसान किए। ऐसे में वह उनकी आभारी है और उन्हें मिलना चाहती है।
शो में प्रज्ञा की बेटी प्राची और अभि की बेटी रिया दोनों के बीच काफी टकराव हुआ करता था। रिया ने तो प्राची पर खूनी होने तक का इल्जाम लगाया था। ऐसे में प्राची ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। लेकिन उसकी मां ने उसे बचा लिया। अब फिलहाल कहानी में नया ट्विस्ट है कि प्राची और रिया दोनों एक दूसरे से सलाह करने अपने अपने घरों से निकल पड़ी हैं।

