Kumkum bhagya natak: टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य की कहानी अभि और प्रज्ञा के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है। अभि और प्रज्ञा के बीच दिखाए जाने वाले लव एंगल को फैंस काफी पसंद करते हैं। अभि और प्रज्ञा दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं लेकिन कभी भी खुलकर इस बात का जिक्र नही करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है जब सुनसान गलियों में प्रज्ञा का सामना अचानक अभि से हो जाता है। प्रज्ञा, अभि को गले लगाकर भावुक हो जाती है और रोने लगती है।

दरअसल अभि और प्रज्ञा रास्ता भटककर एक खंडर में ठहरे हुए होते हैं। अभि नींद में पानी-पानी कर रहा होता है। ऐसे में प्रज्ञा अभि के लिए पानी की तलाश में उसे छोड़कर चली जाती है। ऐसे में उसे खुदको इस बात का पता नही चलता है कि वो अभि की तलाश में कितनी दूर चली आई है। प्रज्ञा का सामना गुंडों से होता है। लेकिन इस बीच अभि वहां पर आ जाता है। अभि को पास देखकर प्रज्ञा राहत की सांस लेती है और उसे सारा किस्सा बताती है।

प्रज्ञा, अभि को गले लगाकर रोने लगती है। अभि प्रज्ञा के बहते आंसू पोछता है इस बीच वहां पर गुंडे आ जाते हैं लेकिन अभि हमेशा की तरह इस बार भी प्रज्ञा को गुंडों से बचा लेता है। प्रज्ञा, अभि से प्यार तो करती है लेकिन उसे खुदको ये नही पता होता है कि वो अभि के बिना नही रह सकती है। बिल्कुल यही हाल अभि का होता है वो प्रज्ञा के साथ हंसना-खेलना तो पसंद करता है लेकिन इस बात से पूरी तरह से अंजान होता है कि वो अपना दिल प्रज्ञा को दे चुका है।

हालांकि बाद में दोनों को इस बात का एहसास हो जाता है लेकिन दोनों के रिश्तों में टहराव कभी नही पाता और हमेशा उन्हें अलगाव का सामना करना पड़ता है। फिलहाल लॉकडाउन के चलते कुमकुम भाग्य की शुटिंग रोक दी गई है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते पूरे भारत में 17 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है।