Kuch Kuch Hota Hai Karan Johar: करण जौहर की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक तो आपको याद होगा- ‘क्या करूं हाए! कुछ-कुछ होता है’ दर्शकों को इस फिल्म के साथ फिल्म का ये गाना भी खूब भाया था। आज भी यूथ में ये हाना पॉपुलर है। हाल ही में करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। दरअसल, करण द्वारा प्रोड्यूस फिल्म कलंक का एक गाना आने वाला था।

लेकिन निर्धारित दिन पर इस गाने को रिलीज नहीं किया गया। ऐसे में कहा गया कि कलंक का टाइटल ट्रैक जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा। करण ने अपने ट्वीट में यही जानकारी देते हुए फैन्स को बिजी रखने के लिए इस ट्वीट पर एक इंस्टा लिंक शेयर किया। इस लिंक को खोलते ही कुछ-कुछ होता है का टाइटल ट्रैक और उसके नीचे ठीक फिल्म के टाइटल ट्रैक जैसा शूट किया गया गाना दिखाई देता है। करण ने इस गाने की रीक्रिएशन को इतना पसंद किया कि उन्होंने इसे फैन्स के साथ सांझा भी कर डाला। देखें ये वीडियो:-

करण की ये फिल्म साल 1998 में आई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म में काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के अलावा नीलम और सलमान खान भी थे। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। करण की ये फिल्म उनकी बेस्ट क्रिएशन्स में से एक है। अब करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस फिल्म ‘कलंक’ जल्द ही सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। कलंक एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)