बॉलीवुड एक्टर कमाल आर.खान ने एक बार फिर अभिषेक बच्चन पर तंज कसा है। केआरके ने बच्चन के साथ-साथ रितेश देशमुख को भी घेरा है। केआरके का कहना है कि उन्हें फिल्म साइन करने से पहले स्क्रिप्ट के बारे में सब पता होता है। वो राइटर से ज्यादा जानते हैं।
केआरके ने लिखा,” मैं फिर से बताना चाहता हूं कि अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख दोनों ही स्क्रिप्ट के बारे में सब जानते हैं। उन्हें कई राइटर्स से ज्यादा पता है। लेकिन वो फिल्म चुनने से पहले ये सोचते हैं कि ये फिल्म करूंगा तो शाहरुख खान क्या कहेगा, फराह क्या कहेगी, करण जौहर क्या कहेगा। तभी उनकी सारी फिल्में हिट होती हैं।”
केआरके के ट्वीट पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने केआरके का ही मजाक उड़ाया है। श्रवण सरकार ने लिखा, ”हर स्क्रिप्ट नहीं भाई जी। इनको घर चलाना है तो जो भी स्क्रिप्ट मिलती है ये हां बोल देते हैं। उनको मुश्किल से ही ऑफर मिलते हैं रिजेक्ट करने के लिए।”
सनी नाम के यूजर ने लिखा,”इसके बजाय उन्हें ये सोचना चाहिए कि दर्शक क्या कहेंगे। क्योंकि शाहरुख, फराह और करण जौहर ने एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में दी है। अब खुद किसी भी स्क्रिप्ट को चुनने से पहले साउथ के निर्देशक जैसे राजामौली, शंकर आदि की राय लेते हैं, लेकिन उन सभी को स्क्रिप्ट डॉक्टर केआरके से बेहतर सलाह लेनी चाहिए।”
शाहरुख खान फैनडम के ट्विटर हैंडल से केआरके को बाल्टी अवॉर्ड याद दिलाते हुए कमेंट किया है। अर्चित गंगोपाध्याय ने लिखा,” भाई अगर उन्हें स्क्रिप्ट के बारे में इतना पता होता तो उनकी 99 % फिल्में फ्लॉप ना होती। जिसमें उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 20 साल हो चुके हैं। उनका ट्रैक रिकॉर्ड शाहिद कपूर से भी खराब है।”
बता दें कि केआरके ने अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं को भी खराब बताया है। इस फिल्म के डायलॉग कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैं। एक्टर ने स्क्रिप्ट लिखने के लिए उन्हें भी सलाह दे डाली। केआरके ने कहा, ”कवि हो कवि ही रहो।” केआरके ने ट्वीट कर कुमार विश्वास पर हमला बोला था। जिसके बाद यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की थी।