Bigg Boss OTT 2 इस वक्त आकांक्षा पुरी और जद हदीद के लिपलॉक को लेकर काफी चर्चा में है। ओटीटी पर इस तरह खुलेआम किस करना दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है और वह आकांक्षा पुरी व शो के बारे में जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने ट्विटर पर अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए सवाल किए हैं।

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा,”अब बिग बॉस में खुलेआम किस दिखाई जा रही है। मंत्री जी अनुराग ठाकुर क्या कर रहे हैं। उनके भी बच्चे हैं। तो वह युवाओं को क्या सिखाना चाहते हैं? कुछ तो मर्यादा रखिए।”

यूजर्स की प्रतिक्रिया

केआरके के ट्वीट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। प्रदीप पाठक नाम के यूजर ने लिखा,”मैं केआरके की बात से सहमत हूं। बिग बॉस एक फैमिली शो है, उन्हें इस तरह की चीजें नहीं दिखानी चाहिए। बायकॉट बिग बॉस।” एसपी सिंह ने लिखा,”पुनीत सुपरस्टार के जाने के बाद ऐसे ही डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं।” आकाश गोगाई ने लिखा,”बच्चे को वैसे भी बिग बॉस जैसे बकवास शो नहीं देखने चाहिए। क्या है उसमें बच्चों के लिए भाई? सारा दिन टाइम पास, गाली गलौज, एक इधर जा रहा है कोई उधर।”

गुरुवार को लाइव फीड में देखा गया कि किसी टास्क में अन्य टीम ने आकांक्षा और जद को 30 सेकेंड के लिए लिप किस करने का चैलेंज दिया था। दोनों ने ये स्वीकार किया और एक दूसरे के साथ लिपलॉक किया। इसे देख घरवाले भी हैरान रह गए। वहीं दर्शकों को भी उनका ऐसा करना पसंद नहीं आया।

जद ने आकांक्षा को कहा बेड किसर

जहां एक तरफ बाहर दर्शक आकांक्षा और जद के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं जद किस करने के बाद आकांक्षा को बेड किसर कहते दिखे। इतना ही नहीं जद ने ये भी कहा कि उन्हें आकांक्षा के होंठ बहुत पसंद हैं और वह शुरू से उन्हें किस करना चाहते थे।

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा पुरी और जैद हदीद ने सारी हदें पार कर दीं। दोनों एक-दूसरे को फ्रैंच किस किया, जिसके बाद शो और एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशान पर आ गईं। लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स शो को लेकर कह रहे हैं कि ये अब फैमिली शो नहीं रहा है। वहीं, एक्ट्रेस के किस के बाद लोग उन्हें भी भला-बुरा कह रहे हैं। इसके साथ ही जैद हदीद ने किस के बाद आकांक्षा ‘बैड किसर’ बताया है। जबकि दोनों ने 30 सेकंड तक एक-दूसरे संग लिपलॉक किया।