बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने अफेयर और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन इन दिनों उनका ये रिश्ता हॉट टॉपिक बना हुआ है। हाल ही में उन्होंने लंदन में अपना 34वां जन्मदिन मनाया, जिसमें उनका परिवार और दोस्त शामिल हुए। मगर जिस शख्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो हैं, कबीर बहिया। फोटोज और वीडियोज के सामने आने के बाद कृति और कबीर की डेटिंग की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

धोनी के साले हैं कबीर

कबीर, भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिश्तेदार बताए जाते हैं। कबीर को अक्सर धोनी और साक्षी के साथ देखा जाता रहा है। सोशल मीडिया पर धोनी के बच्चों के साथ फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। इन लोगों को कई मौकों पर साथ में देखा गया है। इसके साथ ही कबीर और धोनी अच्छे दोस्त भी हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज और वीडियोज के बाद कृति सेनन और कबीर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कबीर को कई बार कृति और उनकी बहन नूपुर के साथ देखा जा चुका है।

इससे पहले होली पार्टी में भी कबीर को एक्ट्रेस और उनकी बहन के साथ देखा गया था। दोनों ने न्यू ईयर भी साथ मनाया था। कृति हमेशा से ही एक प्राइवेट पर्सन रही हैं और शायद ये ही कारण है कि अब तक उन्होंने कबीर संग अपने रिश्ते को लेकर भी कोई खुलासा नहीं किया है।

क्या फिल्म इंडस्ट्री से हैं कबीर?

कृति सेनन खुद एक एक्ट्रेस हैं, लेकिन वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े शख्स को डेट नहीं कर रही हैं। कबीर की उम्र 25 साल है और वह कति से 9 साल छोटे हैं। वो एक यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं और वह एनआरआई परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड कंपनी के फाउंडर हैं और करोड़ों में कमाते हैं। कबीर की नेटवर्थ की बात करें तो  Sunday Times Rich List of 2019 के मुताबिक उनके परिवार की नेटवर्थ करीब 4600 करोड़ रुपये है। कृति सेनन के कथित बॉयफ्रेंड के बिजनेस और उनकी नेटवर्थ जानने के लिए ये खबर पढ़ें…