Deepika Padukone-Ranveer Singh Secretly Engaged: फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन काफी चर्चा में है। इसे 26 अक्टूबर से ऑनएयर किया जाएगा। शो का पहला प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें बतौर गेस्ट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। कपल शो का पहला गेस्ट बना है। प्रोमो वीडियो में कपल को मजेदार बातें करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्टर ने गुपचुप सगाई वाली बात का जवाब दिया है। एक्टर ने कहा कि उन्हें लगा कोई और आए इससे पहले वो ही बुकिंग कर लें।
दरअसल, ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 8 का प्रोमो वीडियो एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया गया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि पहले करण कहते हैं कि फाइनली समय आ गया। इसके बाद इसमें वो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वेलकम करते हैं। प्रोमो में करण को दीपिका और रणवीर से सवाल करते हुए देखा जा सकता है कि उन्होंने 2015 में सीक्रेटली सगाई कर ली थी? इस पर रणवीर बेबाकी से जवाब देते हैं और कहते हैं, ‘मैंने 2015 में उन्हें प्रपोज किया था।’ इतना ही वहीं ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ फेम एक्टर आगे कहते हैं, ‘इससे पहले के कोई और आ जाए, मैंने कहा मैं चप्पल रख देता हूं।’ वहीं, इस पर दीपिका कहती हैं, ‘एडवांस बुकिंग।’ इस पर करण और रणवीर सभी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।
वीडियो में दीपिका से करण को सवाल करते हुए देखा गया कि ‘वो रॉकी रानी की प्रेम कहानी के रणवीर सिंह के कैरेक्टर रॉकी रंधावा को डेट करना चाहेंगी?’ इस पर उनका मजेदार जवाब होता है, ‘मैंने रॉकी रंधावा संग शादी की है।’
किसके साथ जमती है केमिस्ट्री?
वहीं, वीडियो में करण को दीपिका पादुकोण से सवाल करते हुए देखा जा सकता है कि उन्हें रणवीर सिंह के अलावा किसके साथ केमिस्ट्री अच्छी लगती है। इस पर एक्ट्रेस का जवाब होता है, ‘ऋतिक रोशन।’ उनका मानना है कि ऋतिक के साथ उनकी केमिस्ट्री जमती है। उन्हें लगता है कि ‘फाइटर’ में उनकी ऋतिक के बीच कमाल की केमिस्ट्री है। इसके बाद रणवीर एक्साइटमेंट दिखाते हुए कहते हैं, ‘मैं इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकता यार।’
2018 में रणवीर-दीपिका ने लिए थे फेरे
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने नवंबर, 2018 में इटली में सात फेरे लिए थे। इनकी शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही पहुंचे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने शादी से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। इनके बीच नजदीकियां ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के दौरान आई थी। कहा जाता है कि 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल ने सात फेरे लिए थे।