रोहित शेट्टी के स्टंट रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 11) में निक्की तंबोली की क्लास लग गई। खबर है, शो में निक्की तंबोली के नखरों से रोहित शेट्टी परेशान हो गए जिस वजह से उनका गुस्सा निक्की पर फूट पड़ा। ऐसे में रोहित शेट्टी ने निक्की तंबोली को जम कर डांट लगाई। शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट रह चुके हैं, लेकिन वक्त के साथ साथ वह एलिमिनेट हो गए। ऐसे में रोहित ने निक्की को ये भी सुनाया कि उनसे बेहतर तो शो में सौरभ जैन थे।

दरअसल, एक टास्क के दौरान रोहित शेट्टी का ये गुस्सा फूटा। शो में निक्की कम सीरियस नजर आती हैं, इससे पहले भी वह एलिमिनेट होते-होते बची हैं। ऐसे में रोहित ने निक्की को फटकार लगाई कि पहले भी वह शो से बाहर जाने वाली थीं और अभी भी वह शो को सीरियस्ली नहीं ले रही हैं।

शो खतरों से खेलने पर ही बेस्ड है, जिसमें सेलेब्स को अपने डर पर काबू पाना होता है और खतरनाक से खतरनाक स्टंट कर दिखाना होता है। लेकिन एक टास्क के दौरान निक्की फिर से ऐसा नहीं कर पाईं, अब तक कई टास्क पर गिवअप देने वालीं निक्की ने इस टास्क पर भी कोई मेहनत नहीं कीं। दरअसल, शो में एक टास्क के दौरान राहुल वैद्या, श्वेता तिवारी, अनुष्का सेन और निक्की को लोहे की जंजीरों से बांधा गया।

खुद को खोलने के लिए उन्हें सामने रखे बक्सों से चाबी निकालनी थी लेकिन ट्विस्ट ये था कि उन बक्सों में कीड़े मकौड़े और सांप भरे हुए थे। उनके बीच कहीं सही चाबी ढूंढनी थी। इस टास्क को करने में सबने कोशिश की लेकिन ने कोशिश ही नहीं की। अनुष्का सेन ने इस बीच चाबी ढूंढ निकाली, इधर निक्की ने इसे अटेंप्ट कपने से ही मना कर दिया।

इस बीच रोहित हर कंटेस्टेंट की तरह निक्की का भी हौंसला बढ़ा रहे थे। वे चाहते थे कि निक्की इस टास्क को करें, लेकिन हर बार की तरह निक्की ने इस टास्क को भी अधूरा छोड़ दिया। इसके बाद तो रोहित शेट्टी निक्की तंबोली पर बिफर गए। रोहित ने इस बीच कहा कि – ‘तुम लकी हो कि तुम्हें दूसरा मौका मिला। ऑफ द रिकॉर्ड मैं कहना चाहता हूं कि सौरभ आपसे ज्यादा डिजर्व करता था, उसे शो पर होना चाहिए था। रोहित ने इस बीच निक्की को ये तक कह डाला कि उनका ये बर्ताव उनके लिए प्रोफेशनल जिंदगी में ठीक नहीं है।