Kim Kardashian: किम कार्दशियन (Kim Kardashian) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में हाल ही में किम ने अपनी नन्ही सी बेटी शिकागो का एक वीडियो शेयर किया है। किम की बेटी शिकागो इस वीडियो में खतरे से खेलती नजर आ रही है। वीडियो में शिकागो के हाथ में स्नेक है। सांप से लिपटी हुई शिकागो काफी शांत मूड में नजर आ रही है। किम कार्दशियन के इस वीडियो को देख कर काफी हैरान हैं। हैरानी भरे कमेंट्स करते हुए फैंस कह रहे हैं कि ‘इतनी सी बच्ची, तुम्हें डर नहीं लग रहा?’ ऐसे कई सारे यूजर्स हैं जो बच्ची की चिंता करते और हैरानी जताते नजर आए।
वीडियो में किम की बेटी सांप के साथ खेलती और हंसती दिख रही है। साथ में शिकागो को कहा जाता है कि ‘देखो कितना कूल लग रहा है। तुम भी। (दूसरे सांप को पकड़ते हुए वीडियो के पीछे से आवाज आती है) देखो ये क्या भाई-भाई हैं?’ किम की बिटिया इस वीडियो में बहुत ही कूल होकर बिना डरे स्नेक के साथ खेल रही है। देखें ये वीडियो:-
इस वीडियो को अब तक 10,809,116 व्यूज मिल चुके हैं। किम की बेटी शिकागो सांप से ऐसे खेलती दिख रही है जैसे वह किसी खिलौने से खेल रही हो। अब तक इस वीडियो को 3,404,074 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
[bc_video video_id=”6074658346001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
टेलीविजन की जानी मानी पर्सनालिटी किम कार्दिशियन एक्ट्रेस, मॉडल और बिजनेस वुमन भी हैं। टेलीविजन के शो बियॉन्ड द ब्रेक से उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान मिली थी। तो वहीं ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियंस’ में भी उन्हें लोगों ने खूब सराहा था।
किम अपने फिगर के लिए भी फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। किम के चार बच्चे हैं पसल्म वेस्ट( Psalm West), सेंट वेस्ट (Saint West), नॉर्थ वेस्ट (North West) और शिकागो वेस्ट (Chicago West)।