बॉलीवुड गलियारों में एक्टर्स के रिलशनशिप और अफेयर की खबरें आम बात हैं। अक्सर देखने के लिए मिलता है कि एक्टर्स का नाम एक-दूसरे के साथ जुड़ता रहता है। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है, जिसकी डेटिंग खबरें जोरों पर हैं। वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) हैं। इन दिनों जहां वो अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं वहीं, उनके अफेयर की खबरों ने बवाल मचा दिया है।
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की छोटी बहन खुशी कपूर इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इसमें वो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य भी इस मूवी के जरिए एक्ट्रेस का साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। अब डेब्यू से पहले खुशी की डेटिंग की खबरें मीडिया में आने लगी हैं, जिसने फैंस को शॉक्ड कर दिया है। उनके डेटिंग की खबरें तब तेज हो गई। अब सवाल ये है कि वो डेट किसे कर रही हैं? तो चलिए वो भी बताते हैं।
किसे डेट कर रहीं खुशी कपूर?
खुशी कपूर ना ही किसी एक्टर को और ना ही किसी स्टारकिड को बल्कि खबर है कि वो एक सिंगर को डेट कर रही हैं, जिसने उनके लिए स्पेशल गाना बनाया है। वो कोई और नहीं बल्कि एपी ढिल्लों हैं। जी हां, ये वही सिंगर हैं, जिसने ‘ब्राउन मुंडे’ गाया है। इंस्टा बॉलीवुड की रिपोर्ट के हवाले से खबरों में कहा जा रहा है कि श्रीदेवी की छोटी बेटी सिंगर को डेट कर रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ना तो कुछ पक रहा है। एपी ढिल्लों ने अपने गाने ट्रू स्टोरीज में कहा कि ‘जदों हस्से तन लगे तू खुशी कपूर।’ इसका अर्थ है, ‘जब आप हंसती हैं, तो आप खुशी कपूर की तरह लगती हैं।’ इस गाने के बाद से दोनों के डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं।
हालांकि, अभी खुशी कपूर की ओर से एपी ढिल्लों के संग डेटिंग की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये तो एक्ट्रेस ही जानती होंगी। इस मामले को लेकर लोगों के रिएक्शन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बहरहाल, खुशी डेब्यू करने वाली हैं। उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ को जोया अख्तर द्वारा निर्देशित किया गया है।