बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों खुशबू ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लड़कियों पर टिप्पणी करने को लेकर उन्हें खरी खोटी सुनाई थी। जिसके लिए कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी। अब खुशबू ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है कि लोग उनपर बुरी तरह भड़क गए हैं।

ये टिप्पणी उन्होंने प्यार, शादी और लिव इन रिलेशन के बारे में बताते हुए की। मगर उनके मुंह से जो निकला वो लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और हर कोई उनकी कड़ी निंदा कर रहा है।

क्या बोलीं खुशबू पाटनी?

खुशबू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रही हैं, “कृष्ण जी भगाकर लेकर आ गए थे वो द्वारिका, रुक्मिणी को। तो आप तो हट जाओगे ना ये सोचकर की ये को सोसाइटी के हिसाब नहीं है, ऐसा नहीं कर सकते हैं। हमेशा की कृष्ण ने सोसाइटी के आदर्शों को तोड़ा है, हमेशा ही।” खुशबू का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें गलत बता रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “विनाश कालेय विपरीत बुद्धि।” एक ने लिखा, ”कलयुगी नारी….. अरे मुर्ख भगवान कृष्ण ने कभी नियम नहीं तोड़ा… हर उस बंधन कों तोड़ा है जो धर्म की रक्षा और मर्यादा हेतु रूकावट था।” वहीं कुछ यूजर्स ने खुशबू की तरफदारी भी की है। अतुल नाम के एक यूजर ने लिखा है, “कुछ लिखना नहीं चाह रहा था लेकिन जब कमेंट्स पढ़े तो सोचा जरा बता देता हूं। जिस लड़की को तुम सब गालियां दे रहे हो। वो भारतीय सेना की रिटायर्ड मेजर हैं। दस साल उन्होंने देश की सेना को अपनी सेवा दी है। जो ये लिख रहे हैं की ये जैन हैं क्रिश्चियन हैं उनको बता दूं।”

आपको बता दें कि खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य के बारे में जो कहा था उनकी खूब निंदा हुई थी। कथा वाचक ने कहा था लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह वो मुंह मार चुकी होती है। इसे लेकर खुशबू ने वीडियो शेयर कर रहा था, “कहता है 25 साल मतलब 25 साल की और उससे ज्यादा उम्र की जो लड़कियां हैं, सारी नहीं कुछ जो लिव इन में रहती हैं, वो मुंह मारकर आती हैं, 4-5 लड़कों के साथ। मुंह मारकर आती हैं…चार-पांच लड़कों का? अगर ये मेरे सामने होता तो बता देती मुंह मारना क्या होता है? मैं उसे समझा देती, ये एंटी नेशनलिस्ट हैं… और आपको इन जैसे लोगों का सपोर्ट नहीं करना चाहिए। इस सोसायटी के जितने नामर्द हैं, सभी नामर्द इस एंटी नेशनल को सपोर्ट करते हैं। याद रखना… वो कह रहा, लड़कियां लिव इन में रहती हैं मुंह मारकर आती हैं, उसने ये क्यों नहीं बोला कि जो लड़के लिव इन में रहते हैं वो भी मुंह मारकर आते हैं? क्या लड़की अकेले लिव इन में रहती है? और लिव इन में रहना क्या गलत है भैया? क्या गलत है? अगर शादी करके पूरा बर्बाद करके एक दूसरे के घरों को… उससे बेटर है जो इंसान दिमाग लगा रहा है, मां-बाप ने शादी-शादी करके जो ड्रामा हो रहा है उससे पहले मैं खुद जाकर देख लूं क्या गलत है क्या गलत नहीं है?” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…