बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिन्होंने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की और उन्हें लेकर फेक न्यूज चलाई है। इस वीडियो में खुशबू ने फिर उसी बात पर जोर दिया कि उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के खिलाफ कुछ नहीं बोला, बल्कि उनका वीडियो अनिरुद्धाचार्य के लिए था। इससे पहले खुशबू ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट शेयर करते हुए भी इस बात को क्लियर किया था, लेकिन लोग नहीं माने। चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मुद्दा क्या है और खुशबू ने इस बार वीडियो में क्या बोला।

क्या है पूरा मामला?

खुशबू के वीडियो पर जाने से पहले यह समझते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है। दरअसल, अनिरुद्धाचार्य का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं की आलोचना की। अपने वीडियो में अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह वो मुंह मार चुकी होती है। उनका यह स्टेटमेंट काफी वायरल हुआ और इस पर काफी बवाल भी हुआ। इसी वीडियो पर रिएक्ट करते हुए खुशबू भी भड़कीं थीं और उन्होंने अनिरुद्धाचार्य को काफी खरी-खोटी सुनाई।

इस एक्टर ने निभाया था ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार, फिर इंडस्ट्री छोड़ अमेरिका में करने लगे आईटी की नौकरी

इसके बाद प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने भी ऐसा ही कुछ कहा था, लेकिन उन्होंने यह बात स्त्री-पुरुष दोनों को लेकर कही। ऐसे में कुछ लोगों ने खुशबू के वीडियो को, जो उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ बोला था, उसे प्रेमानंद महाराज के साथ जोड़ दिया और कहा कि दिशा की बहन ने प्रेमानंद महाराज के खिलाफ बोला है। अब खुशबू ने इसी पर एक वीडियो शेयर किया है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

क्या बोलीं खुशबू पाटनी?

खुशबू पाटनी ने अपने वीडियो में कहा, “यह वीडियो में रिकॉर्ड कर रही हूं अपने स्टेटमेंट के लिए। कुछ दिनों पहले अनिरुद्धाचार्य ने 25 साल की लड़कियों के लिए अपशब्द बोले थे, जो एक सामाजिक जीवन में धर्म गुरु के द्वारा बोले गए शब्दों की मान्यता में कारगर साबित नहीं हो सकता। उन शब्दों के खिलाफ मैंने कुछ शब्द बोले और उसके लिए काफी ज्यादा ट्रोलिंग हुई।

काफी अलग लेवल पर उस वीडियो को ले जाया गया। लेकिन कुछ ही घंटों में एक अलग चेहरा देखने को मिलता है। जहां पर प्रेमानंद महाराज लड़कियों के लिए कुछ बोल रहे हैं। और मेरी वीडियो जो अनिरुद्धाचार्य के साथ थी, उसे काटकर प्रेमानंद महाराज की वीडियो के साथ लगा दिया जाता है। खुशबू ने साफ किया कि उन्होंने पूरी वीडियो अनिरुद्धाचार्य के लिए बोली थी, प्रेमानंद महाराज के लिए मेरे मुख से एक शब्द नहीं निकला और न ही मुझे उनकी वीडियो के बारे में कुछ पता था।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

खुशबू ने कहा मैं आपके खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत जालसाजी और हेरफेर के लिए, आईपीसी की धारा 465 और 469 के तहत, फर्जी खबरें या भ्रामक सामग्री फैलाने के लिए, आईपीसी की धारा 505(1)(बी) के तहत, एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए, साइबर अपराध और आईटी एक्ट 66, 66डी, 67 के तहत मुझे ऑनलाइन परेशान करने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर करूंगी। मैं आपको नहीं छोड़ूंगी।

‘जुबान से अच्छी चीज निकले…’, अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन को पिलाती हैं अपना जूठा पानी, बोलीं- तुलसी डालकर…