Khesari Lal Yadav Fees for Stage Show: भोजपुरी से जाने-माने एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो स्टेज शोज के लिए केवल यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि बाहर भी जाते रहते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग देशभर में है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि वो एक स्टेज शो के लिए कितना चार्ज करते हैं? वहीं, अगर आपकी उनसे जान पहचान है तो आप कितने पैसे में काम करवा सकते हैं? चलिए आपको पूरी डिटेल देते हैं…
खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि वो जहां भी स्टेज शो के लिए जाते हैं। वहां पहले ही टिकटें बिक जाती हैं। यहां तक नौबत ये तक आ जाती है कि ये ब्लैक में भी बिकने लगती है। फैंस उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वो फिल्मों के साथ-साथ स्टेज शो से भी मोटा पैसा कमा लेते हैं। कभी सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचने वाले खेसारी आज लाखों रुपए चार्ज करते हैं। ऐसे में अब उन्होंने हाल ही में शो की सैलेरी के बारे में खुलासा किया है।
एक स्टेज शो के लिए लेते हैं मोटी रकम
एबीपी की खबर के अनुसार, खेसारी लाल ने बताया कि वो रिश्ते देखकर स्टेज शो के लिए पैसे चार्ज करते हैं। जी हां, अगर खेसारी लाल किसी जान-पहचान वाले के यहां स्टेज शो के लिए जाते हैं तो वो कम पैसों में काम हो जाता है। वो नजदीकियों से 4-5 लाख रुपए चार्ज करते हैं। वरना पूरा पैसा यानी कि 10 लाख रुपए एक स्टेज शो के लिए चार्ज करते हैं। एक्टर महीने में 3-4 शो कर ही लेते हैं।
एलबम से की थी एक्टर ने करियर की शुरुआत
खेसारी लाल यादव ने भी निरहुआ (Nirahua), पवन सिंह (Pawan Singh) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के जैसे ही अपने करियर की शुरुआत एलबम से की थी। वो करियर के शुरुआती दिनों में एलबम के लिए गाने गाया करते थे। इस दौरान उन्हें एलबम्स कंपनियों की ओर से 50 हजार से 1 लाख रुपए मिल जाया करती थी। इसके साथ ही वो स्टेज शो और एलबम के अलावा फिल्मों से भी खूब कमाते हैं। उनकी फिल्में सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर रहती हैं। कई दिनों तक शोज हाउसफुल रहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर एक फिल्म के लिए 25-30 लाख रुपए चार्ज करते हैं।