भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) के साथ काम करने को लेकर चर्चा में हैं। दोनों साथ में बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम कर रहे हैं। साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी वीडियोज और फोटोज साथ में शेयर कर रहे हैं। एक-दूसरे की कंपनी को वो जमकर इन्जॉय कर रहे हैं। काजल राघवानी ने दोनों के रिश्ते पर भी सवाल उठाए थे। वहीं, कुछ दिनों पहले ही आकांक्षा और खेसारी का एक वर्कआउट करते हुए वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दोनों लटककर साथ में एक्सरसाइज कर रहे थे। इसकी वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे थे और वीडियो को अश्लील बताया था। इस पर खेसारी ने अब रिएक्शन दिया है।

दरअसल, खेसारी लाल यादव हाल ही में एक स्टेज शो के लिए गए थे, जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वो आकांक्षा पुरी के साथ लटककर वर्कआउट करने वाले वीडियो पर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में खेसारी लाल कहते हैं, ‘मेरा और आकांक्षा पुरी का एक जिम का ट्रेनिंग करते हुए वीडियो डाला था। सबने देखा होगा। सबको लगता है कि ये बहुत अश्लील है। मुझे तो वो वर्कआउट लग रहा था। मुझे तो वो मेरा जिम का काम लग रहा था तो मैंने तो उसके हिसाब से किया। अब लोगों को गलत लगता है तो मेरा क्या।’ फिर वो फनी अंदाज में रील के पॉपुलर डायलॉग को भी बोलते हैं, ‘हम संतोष पागल ना हईं।’ इसके बाद सभी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

वायरल वीडियो में क्या था?

अगर खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी के वर्कआउट वीडियो की बात की जाए तो इसे आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। इसमें देखने के लिए मिला था कि दोनों स्टार्स एक साथ लटके हुए हैं और एक्ट्रेस ने खेसारी को पैरों से जकड़ रखा था। इसके बाद खेसारी उनके साथ अपने आपको ऊपर खींचते हैं। इसमें दोनों के बीच बेहद ही क्लोज केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दोनों ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे और उनकी खूब आलोचना हुई थी। लोगों ने आरोप लगाया था कि वो अश्लीलता फैला रहे हैं और भोजपुरी को बदनाम कर रहे हैं। हालांकि, ट्रोलिंग के बाद उस वीडियो हटा भी दिया गया था।

बहरहाल, अगर आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो ये जोड़ी एक साथ दो फिल्मों में नजर आने वाली है। पहले तो आकांक्षा खेसारी की फिल्म ‘राजा राम’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनका स्पेशल सॉन्ग ‘चुम्मा चुम्मा’ है। ये वीडियो सॉन्ग बेहद ही सिजलिंग और बोल्ड है। इसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। इसके अलावा आकांक्षा खेसारी के साथ भोजपुरी फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ में लीड रोल में दिखाई देंगी।

इन खबरों के अलावा खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी की जोड़ी इन दिनों इंडस्ट्री में अपने रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस काजल राघवानी ने खेसारी के लिए काफी कुछ कहा था। इस दौरान उन्होंने बातों बातों में इनके रिश्ते पर भी सवाल उठाया था, जिसके बाद सवाल उठने लगे थे कि काजल और खेसारी का रिश्ता आकांक्षा पुरी की वजह से खत्म हुआ है?