Khesari Lal yadav Bhojpuri Song Mausi Jaye Devghar: आज सावन की हरियाली तीज 2025 है। इस खास मौके को भोजपुरी स्टार्स ने अपने भोजपुरी गानों से खास मना दिया है। इस खास मौके की धूम आम लोगों से लेकर सेलेब्स के बीच भी खूब देखने लिए मिल रही है। सावन के मौके पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के भोजपुरी सॉन्ग्स एक के बाद एक रिलीज किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में खेसारी लाल का सावन में हरियाली तीज के मौके पर सामने आए गाने ने यूट्यूब पर गर्दा ही उड़ा दिया है, जिसने भक्तिमय माहौल बना दिया है। इस गाने के बोल ‘मौसी जाए देवघर’ है।
खेसारी लाल यादव का शिव भक्ति से सराबोर भोजपुरी सॉन्ग ‘मौसी जाए देवघर’ (Mausi Jaye Devghar) के वीडियो को Aadishakti Films के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इसमें खेसारी के साथ एक्ट्रेस अनिशा पांडेय हैं। दोनों ही कलाकार के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। अनिशा गाने में भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार की भाभी के रोल में हैं, जिसे खेसारी तंग करते हुए नजर आ रहे हैं। चाचा-भतीजा और भाभी पर आधारित सावन शिवरात्रि भोजपुरी गाने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए सारा झगड़ा हो रहा है।
भोजपुरी गाना ‘मौसी जाए देवघर’ को खेसारी लाल यादव के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। दोनों की आवाज में ये गाना बेहद ही शानदार लग रहा है। दोनों ही इंडस्ट्री के स्टार सिंगर हैं। हर गानों की तरह ही खेसारी का ये भी गाना वायरल हो गया है। इस सावन भोजपुरी सॉन्ग को देसी और खाटी भोजपुरिया स्टाइल में फिल्माया गया है। इसका म्यूजिक भी पुराने दिनों के गानों की याद दिला रहा है। इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं।
खेसारी लाल यादव के सावन स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग
आपको बता दें कि इससे पहले खेसारी लाल सावन के मौके पर कई भोजपुरी गाने रिलीज कर चुके हैं, जिनकी खूब धूम देखने के लिए मिली है। इस साल सावन 2025 के मौके पर खेसारी लाल के ‘सावने में जा तानी देवघर’, ‘जल ढारे चल’, ‘चूड़ी हरियरकी’ और ‘पूरी दुनिया के बॉस’ जैसे भोजपुरी सावन सॉन्ग्स रिलीज हो चुके हैं। वहीं, इसके अलावा एक्टर अपनी फिल्म ‘डंस’ को भी लेकर चर्चा में हैं।