Pawan Singh Wishes to Khesari Lal: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी के जाने-माने सितारों में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री का ट्रेडिंग स्टार भी कहा जाता है। एक्टर को उनकी एक्टिंग और गायिकी के लिए जाना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग ना केवल फैंस के बीच है बल्कि भोजपुरी के कई एक्टर्स भी हैं, जो उन्हें काफी पसंद करते हैं। ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं। आज एक्टर 38 साल के हो गए हैं। खेसारी के जन्मदिन के मौके पर फैंस के साथ भोजपुरी सेलेब्स भी ढेरों विशेज दे रहे हैं। इस लिस्ट में पवन सिंह का नाम भी शामिल है। वो उन्हें बधाई देने के बाद ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। चलिए बताते हैं क्या वजह है।

दरअसल, पवन सिंह ने खेसारी लाल के जन्मदिन पर सारे गिले-शिकवे भुलाकर बर्थडे विश किया। भोजपुरी पावरस्टार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने खेसारी और अपनी फोटो लगाकर एक कोलाज शेयर किया। इसे साझा करने के साथ ही पवन ने लिखा, ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनायें मेरा भाई हमेशा मस्त रहो।’ इसके बाद पवन सिंह फैंस भी उन्हें ढेरों बधाइयां देने लगे। लेकिन, इसी बीच पवन सिंह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। अब इसकी वजह क्या है? इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनके द्वारा शेयर की गई फोटो है।

लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

पवन सिंह के बर्थडे विशेज वाली पोस्ट शेयर करने के बाद लोग इस पर कमेंट्स करने लगे और एक्टर को खरी-खोटी सुनाने लगे। एक ने लिखा, ‘वोट मांगने का अच्छा तरीका है।’ दूसरे ने लिखा, ‘क्या बच्चों जैसी एडिट की हुई फोटो शेयर कर दी।’ तीसरे ने लिखा, ‘फॉरमैलिटी निभाना कोई तुमसे सीखे अपना ही फ़ोटो डालना था तो कोई साथ वाला फ़ोटो डालते ये कोलाज बना के बच्चों जैसी एडिट कर रहे। सही में तोहरा मुद्दा ना पता है।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘ ‘वो सब तो ठीक है लेकिन इसमें अपना फोटो अलग से क्यों एड किया है?’ इसी तरह से लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

पवन सिंह से रहा खेसारी का विवाद

आपको याद दिला दें कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच काफी गहरा विवाद रहा है। दोनों का विवाद इस कदर बढ़ गया था कि बात मर्दानगी तक आ गई थी। इसके बाद भोजपुरी के अवॉर्ड शो में रवि किशन ने दोनों स्टार्स के बीच पैचअप करवाया था। इसका वीडियो और फोटोज भी सामने आई थी, जिसके बाद से दोनों स्टार्स के बीच भाईचारे वाला रिश्ता देखने के लिए मिला।

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव के जन्मदिन के मौके पर उन्हें पवन सिंह के अलावा आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी, प्रियांशु सिंह, निरहुआ और काजल राघवानी जैसे स्टार्स ने बर्थडे विश किया है।