Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani: बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी गानों का लोगों के बीच काफी क्रेज है। अब बॉलीवुड स्टार्स की तरह भोजपुरी स्टार्स भी देश में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। यही कारण है कि पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और अक्षरा सिंह के वीडियोज कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का एक डांस वीडियो यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है। भोजपुरी गाने ‘सुताल तनी कोरा’ में काजल और खेसारी का डांस देखकर लोग इसे शेयर किये बिना नहीं रह पा रहे हैं।

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के डांस वीडियो को यू-ट्यूब चैनल वीनस भोजपुरी ने शेयर किया है। गाने को अबतक 9 करोड़ 40 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है जबकि कमेंट्स की संख्या हजारों में है। काजल और खेसारी के बीच की केमेस्ट्री को लेकर लोगों ने कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- खेसारी भईया आपका गाना देखकर आज का दिन बन गया। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- काजल और खेसारी भईया की जोड़ी शानदार है। जय हो दबंग स्टार।

बता दें कि खेसारी के अलावा लोगों को काजल राघवानी और पवन सिंह की भी जोड़ी खूब पसंद है। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘हुकुमत’ का गाना ‘देहिया जवान’ लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुआ था। इस गाने को यू-ट्यूब पर अबतक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह और काजल राघवानी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते यह फिल्म हिट साबित भी हुई थी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)