साल 2008 में फिल्म ‘चलनी के चालल दुल्हा’ से भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत करने वाली शुभी शर्मा (Shusbhi Sharma) को ड्रीम गर्ल के नाम से जाना जाता है। भोजपुरी में इस पहली फिल्म से दर्शकों के निगाह में आईं शुभी शर्मा को उसी साल Best Female Debut of the Year का अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद शुभी शर्मा भोजपुरी के कई सुपरस्टार के साथ नजर आईं। लेकिन पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ शुभी शर्मा कम फिल्में की हैं जिसको लेकर फैंस हमेशा ये सवाल करते हैं कि वह पवन सिंह के साथ फिल्में क्यों नहीं करती हैं?
काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने अपने लाइव चैट शो खट्टी मीठी बातें में शुभी शर्मा से फैंस के कई सवालों को शामिल किया जिसमें एक यही सवाल था कि आखिर पवन सिंह के साथ वो फिल्में क्यों नहीं करती हैं। इस सवाल के जवाब में शुभी शर्मा ने भी कहा, ये बात सच है। मैं पवन जी के साथ नजर नहीं आ रहीं हूं। और फैंस भी मुझसे यही सवाल करते हैं। शुभी शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं खेसारी लाल के साथ फिल्में करती हूं और पवन जी के साथ काम नहीं करना चाहती है। लेकिन हमें पवन सिंह जी की फिल्मों से कॉल ही नहीं आता। खेसारी लाल की फिल्में जब बनती हैं तो हमें कॉल आता है इसलिए हम उनके साथ काम करते हैं। अगर कभी कॉल आएगा काम करने के लिए तो जरूर पवन सिंह के साथ काम करूंगी।
बता दें करियर के शुरुआती दिनों में जहां निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव के साथ शुभी शर्मा की जोड़ी जमी वहीं बाद के दिनों में खेसारी लाल के साथ कई फिल्में कीं और दर्शकों ने इस जोड़ी को काफी प्यार दिया। इसके बाद साथ में कई फिल्में की। पवन सिंह के साथ भी शुभी शर्मा ने भईया के साली ओढ़निया वाली और सुहाग में काम किया है।
बता दें कि शुभी शर्मा मूलत: जयपुर की रहने वाली हैं। भोजपुरी में आने से पहले शुभी शर्मा कई राजस्थानी एल्बम में काम कर चुकीं हैं। बात करें उनके भोजपुरी करियर की तो, उन्होंने अब तक भोजपुरी की लगभग 40 से अधिक फिल्मों में काम कर दर्शकों का मनोरंजन कर चुकीं हैं।
खेसारी लाल यादव के साथ उनका एक गाना, ले अइहा बंगलिया से दवइया ए बालम काफी हीट हुआ था। इस गाने में शुभी ने खेसारी के साथ काफी धमाकेदार डांस किया था। वहीं खेसारी लाल की केमिस्ट्री काजल राघवानी के साथ दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों की जोड़ी ने कई हीट फिल्में दी हैं।

