Khatron Ke Khiladi Season 9 2019 Finale Winner: खतरनाक स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 9 को अपना विनर मिल गया है। सीजन 9 के विनर हैं पुनीत। उन्हें मिली है खतरों के खिलाड़ी की शानदार ट्रोफी और मारुति सुजूकी स्विफ्ट कार। शो का आखिरी एपिसोड रविवार 10 मार्च को टेलीकास्ट किया गया। आखिरी एपिसोड में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने एक खतरनाक स्टंट भी किया।
अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी’ के प्रोमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। बता दें अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी नजर आने वाले हैं। खतरों के खिलाड़ी की समाप्ति के साथ ही कलर्स ने नए अपकमिंग रिएलिटी सिंगिंग शो राइजिंग स्टार की झलक भी देखने को मिली।

Highlights
'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 9 को अपना विनर मिल गया है। सीजन 9 के विनर हैं पुनीत। उन्हें मिली है खतरों के खिलाड़ी की शानदार ट्रोफी और मारुति सुजूकी स्विफ्ट कार।
थोड़ी ही देर में खतरों के खिलाड़ी के विनर का नाम घोषित हो जाएगा। आदित्या और पुनीत के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है।
खतरों के खिलाड़ी अपने सीजन के आखरी स्टंट की ओर बढ़ चुका है। इस स्टंट में कंटेस्टंट्स को तीन ताले खोलकर एक फ्लेयर स्टिक तक पहुंचना है। कंटेस्टंट्स के सामने कई चुनौतियां हैं। पहले उन्हें एक गाड़ी से बांधा जाएगा जिसके ताले को उन्हें अनलॉक करना होगा। खुद को अनलॉक करने के बाद उन्हें गाड़ी से कूदकर एक ट्रक में पहुंचना होगा। यहां से दूसरा ताला अनलॉक कर वे एक हेलीकॉपटर में पहुंचेंगे। हेलीकॉपटर उन्हें तय जगह पर ले जाएगा जहां उन्हें फ्लेयर स्टिक गिरानी होगी। फ्लेयर स्टिक गिराने के बाद एक ब्लॉस्ट होगा जिसके बाद स्टंट खत्म हो जाएगा। इस स्टंट को पुनीत, रिद्धिमा और अदित्या करेंगे।
शो के सेट पर मशहूर गायक शंकर महादेवन के साथ अक्षय कुमार ने सुर मिलाया। सेट पर अक्षय कुमार ने शंकर महादेवन के साथ जमकर मस्ती की।
अक्षय कुमार के इस शानदार स्टंट की गायक शंकर महादेवन ने जमकर तारीफ की।
अभिनेता अक्षय कुमार ने शो में शानदार स्टंट किया। इस स्टंट के दौरान अक्षय कुमार ट्रॉफी के लिए दौड़ते नजर आए और उनके पीछे ट्रक चल रहा था। शानदार स्टंट को दिखाते हुए अक्षय कुमार ने यह ट्रॉफी ले ली।
पुनीत, रिद्धिमा और आदित्य खतरों के खिलाड़ी के टॉप थ्री फाइनलिस्ट चुने गए हैं। स्मिता शेट्टी इस रेस से बाहर हो गई हैं।
रोहित शेट्टी ने कई प्रतिभागिओं का लाई डिटेक्टर टेस्ट भी किया।
ऊंचाई से झंडा उतारने का स्टंट अली पूरा नहीं कर सके। स्टंट के शुरुआत में ही उन्हें क्रैम्प आ गया। अली इस रेस से बाहर हो गए हैं।
ऊंचाई से झंडा लाने वाले इस स्टंट को आदित्य ने पूरा किया। इसके बाद अली इस स्टंट को पूरा करने गए। लेकिन ऊंचाई पर पहुंचकर आदित्य की आंखों से आंसू तक निकल गए। उन्होंने क्रैंम्प होने की शिकायत भी की। अली के बाद रिद्धिमा ने इस स्टंट को किया। लेकिन रिद्धिमा इस स्टंट को पूरा नहीं कर सकीं।
आदित्य, अली और रिद्धिमा पंडित ने खतरों के खिलाड़ी के ग्रैंड फिनाले में पहला स्टंट किया।
शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने बताया कि आज के विजेता को इनाम के तौर पर ट्रॉफी, 20 लाख रुपए और मारुति सुजुकी कार भी दी जाएगी।
खतरों का खिलाड़ी शो की शुरुआत हो चुकी है। मशहूर कॉमेडियन भारती ने अपने अंदाज से शो की शुरुआत में दर्शकों को खूब हंसाया
इस शो में अभिनेता अक्षय कुमार की भी एंट्री होगी। अक्षय कुमार शो में स्टंट करते हुए नजर आएंगे। शो के होस्ट और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी द्वारा तैयार किए गए स्टंट में जलती हुई कारों का पीछा करते हुए नजर आएंगे।
खतरों के खिलाड़ी शो में अभी 6 प्रतिभागी हैं। इन्हीं प्रतिभागियों में से आज एक विनर चुना जाएगा। जो प्रतिभागी फाइनल तक पहुंचे हैं। उनके नाम हैं - शमिता शेट्टी, भारती सिंह, पुनीत पाठक, अली गोनी, आदित्य नारायण और रिद्धिमा पंडित