Khatron Ke Khiladi Season 9 2019 Finale Winner: खतरनाक स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 9 को अपना विनर मिल गया है। सीजन 9 के विनर हैं पुनीत। उन्हें मिली है खतरों के खिलाड़ी की शानदार ट्रोफी और मारुति सुजूकी स्विफ्ट कार। शो का आखिरी एपिसोड रविवार 10 मार्च को टेलीकास्ट किया गया। आखिरी एपिसोड में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने एक खतरनाक स्टंट भी किया।

अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी’ के प्रोमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। बता दें अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी नजर आने वाले हैं। खतरों के खिलाड़ी की समाप्ति के साथ ही कलर्स ने नए अपकमिंग रिएलिटी सिंगिंग शो राइजिंग स्टार की झलक भी देखने को मिली।

Live Blog

23:48 (IST)10 Mar 2019
पुनीत ने जीता खतरों के खिलाड़ी सीजन 9

'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 9 को अपना विनर मिल गया है। सीजन 9 के विनर हैं पुनीत। उन्हें मिली है खतरों के खिलाड़ी की शानदार ट्रोफी और मारुति सुजूकी स्विफ्ट कार।

23:05 (IST)10 Mar 2019
थोड़ी देर में होगा विनर के नाम का ऐलान

थोड़ी ही देर में खतरों के खिलाड़ी के विनर का नाम घोषित हो जाएगा। आदित्या और पुनीत के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

22:44 (IST)10 Mar 2019
खतरों के खिलाड़ी का आखरी स्टंट

खतरों के खिलाड़ी अपने सीजन के आखरी स्टंट की ओर बढ़ चुका है। इस स्टंट में कंटेस्टंट्स को तीन ताले खोलकर एक फ्लेयर स्टिक तक पहुंचना है। कंटेस्टंट्स के सामने कई चुनौतियां हैं। पहले उन्हें एक गाड़ी से बांधा जाएगा जिसके ताले को उन्हें अनलॉक करना होगा। खुद को अनलॉक करने के बाद उन्हें गाड़ी से कूदकर एक ट्रक में पहुंचना होगा। यहां से दूसरा ताला अनलॉक कर वे एक हेलीकॉपटर में पहुंचेंगे। हेलीकॉपटर उन्हें तय जगह पर ले जाएगा जहां उन्हें फ्लेयर स्टिक गिरानी होगी। फ्लेयर स्टिक गिराने के बाद एक ब्लॉस्ट होगा जिसके बाद स्टंट खत्म हो जाएगा। इस स्टंट को पुनीत, रिद्धिमा और अदित्या करेंगे।

22:10 (IST)10 Mar 2019
अक्षय कुमार ने मिलाया सुर

शो के सेट पर मशहूर गायक शंकर महादेवन के साथ अक्षय कुमार ने सुर मिलाया। सेट पर अक्षय कुमार ने शंकर महादेवन के साथ जमकर मस्ती की। 

22:05 (IST)10 Mar 2019
शंकर महादेवन ने की तारीफ

अक्षय कुमार के इस शानदार स्टंट की गायक शंकर महादेवन ने जमकर तारीफ की। 

22:04 (IST)10 Mar 2019
अक्षय कुमार ने किया स्टंट

अभिनेता अक्षय कुमार ने शो में शानदार स्टंट किया। इस स्टंट के दौरान अक्षय कुमार ट्रॉफी के लिए दौड़ते नजर आए और उनके पीछे ट्रक चल रहा था। शानदार स्टंट को दिखाते हुए अक्षय कुमार ने यह ट्रॉफी ले ली। 

21:48 (IST)10 Mar 2019
ये हैं टॉप थ्री फाइनलिस्ट

पुनीत, रिद्धिमा और आदित्य खतरों के खिलाड़ी के टॉप थ्री फाइनलिस्ट चुने गए हैं। स्मिता शेट्टी इस रेस से बाहर हो गई हैं। 

21:30 (IST)10 Mar 2019
हुआ लाई डिटेक्टर टेस्ट

रोहित शेट्टी ने कई प्रतिभागिओं का लाई डिटेक्टर टेस्ट भी किया। 

21:26 (IST)10 Mar 2019
यह प्रतिभागी हुआ बाहर

ऊंचाई से झंडा उतारने का स्टंट अली पूरा नहीं कर सके। स्टंट के शुरुआत में ही उन्हें क्रैम्प आ गया। अली इस रेस से बाहर हो गए हैं। 

21:23 (IST)10 Mar 2019
पूरा हुआ स्टंट

ऊंचाई से झंडा लाने वाले इस स्टंट को आदित्य ने पूरा किया। इसके बाद अली इस स्टंट को पूरा करने गए। लेकिन ऊंचाई पर पहुंचकर आदित्य की आंखों से आंसू तक निकल गए। उन्होंने क्रैंम्प होने की शिकायत भी की। अली के बाद  रिद्धिमा ने इस स्टंट को किया। लेकिन रिद्धिमा इस स्टंट को पूरा नहीं कर सकीं। 

21:12 (IST)10 Mar 2019
पहला स्टंट इन प्रतिभागियों ने किया

आदित्य, अली और रिद्धिमा पंडित ने खतरों के खिलाड़ी के ग्रैंड फिनाले में पहला स्टंट किया। 

21:07 (IST)10 Mar 2019
विजेता को मिलेगा यह इनाम

शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने बताया कि आज के विजेता को इनाम के तौर पर ट्रॉफी, 20 लाख रुपए और मारुति सुजुकी कार भी दी जाएगी। 

21:02 (IST)10 Mar 2019
शुरू हो गया शो

खतरों का खिलाड़ी शो की शुरुआत हो चुकी है। मशहूर कॉमेडियन भारती ने अपने अंदाज से शो की शुरुआत में दर्शकों को खूब हंसाया

20:43 (IST)10 Mar 2019
अक्षय कुमार करेंगे स्टंट

इस शो में अभिनेता अक्षय कुमार की भी एंट्री होगी। अक्षय कुमार शो में स्टंट करते हुए नजर आएंगे। शो के होस्ट और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी द्वारा तैयार किए गए स्टंट में जलती हुई कारों का पीछा करते हुए नजर आएंगे।

20:37 (IST)10 Mar 2019
इन प्रतिभागियों के बीच टक्कर

खतरों के खिलाड़ी शो में अभी 6 प्रतिभागी हैं। इन्हीं प्रतिभागियों में से आज एक विनर चुना जाएगा। जो प्रतिभागी फाइनल तक पहुंचे हैं। उनके नाम हैं - शमिता शेट्टी, भारती सिंह, पुनीत पाठक, अली गोनी, आदित्य नारायण और रिद्धिमा पंडित