Khatron Ke Khiladi: रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ हर बार अपने नए सीजन से अपने खतरों के खेल से सबको चौंका देता है। इस शो में टीवी और बड़े पर्दे के नामी सेलेब्स खतरनाक स्टंट्स करते दिखाई देते हैं। इस शो का 9वां सीजन दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। इस बार जनवरी के महीने में यह शो दर्शकों को नए-नए स्टंट से हैरान करने आ रहा है। फिलहाल शो की शूटिंग चल रही है। इसके चलते नामी टीवी सेलेब्स शो की शूटिंग के लिए अर्जनटीना में हैं।
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके विकास गुप्ता, जैन ईमाम, जास्मीन भसीन, अविका गोर, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया, पुनीत पाठक, श्रीसंत, आदित्य नारायण, शमिता शेट्टी, रिद्दिमा पंडित और एली गोनी इस शो में स्टंट कर के अपने कॉलर उठाते नजर आएंगे। खबर है कि शो की शूटिंग के दौरान दो कंटेस्टेंट घायल हो गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टंट करते वक्त विकास गुप्ता और जैन ईमाम को चोट लग गई। इन सेलेब्स ने अपने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह अपनी चोट दिखाते नजर आ रहे हैं। ईमाम के मुंह और होंठो पर पर चोट आई है। वहीं विकास गुप्ता को हाथ पर चोट आई है।
बता दें, ईमाम सीरियल टशन ए इश्क और ये वादा रहा से प्रसिद्धी पा चुके हैं। वहीं विकास गुप्ता रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर दर्शकों के बीच फेमस हो गए थे। विकास बिग बॉस के घर में अकसर शिल्पा शिंदे के साथ बहस बाजी करते दिखते थे। शो में दोनों ही एक दूसरे से अकसर पंगे लेते रहते थे। बाद में इस शो के सीजन की विजेता शिल्पा शिंदे घोषित की गईं।