Khandaani Shafakhana: मशहूर रैपर बादशाह शिल्पी दासगुप्ता की फिल्म खानदानी शफाखाना से बतौर अभिनेता एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म का गाने कोका और शहर की लड़की पहले ही चर्चाओं में शामिल हो गई हैं। फिल्म सामाजिक लिहाफ के नीचे छुपी बातों को लेकर सामने आ रही है। सेक्स समस्याओं पर बनी इस फिल्म के बहाने रैपर बादशाह ने अपने एक इंटरव्यू (टाइम्स ऑफ इंडिया) में खुलकर मसले पर बात कीं। बादशाह ने बताया कि यह फिल्म किसी सेक्स समस्या को लेकर नहीं आ रही है बल्कि उससे जुड़ी एक सोच को दर्शाती है। बादशाह ने बताया कि यह सोच सदियो पुरानी है कि लड़कियां या महिलाएं सेक्स के बारे में बात नहीं कर सकती। हमारे पास काफी जेनरेशन गैप है। आज की पीढ़ी यौन समस्याओं को लेकर ज्याद जागरूक है बनिस्पत पिछली पीढ़ी के। फिल्म इस गैप को पाटने की कोशिश करती नजर आएगी। क्योंकि और कोई चारा नहीं है। हम सेक्स को सेक्स ही कहेंगे, और क्या बोलेंगे।
बादशाह ने परिवार में इसपर खुलकर बात नहीं करने को लेकर आगे कहा कि हम सोचते हैं कि यह कैसा होना चाहिए। हम जितनी जल्दी हो बिना किसी रुकावट के इसपर बात करना शुरू कर देंगे उतना ही अच्छा रहेगा। फिल्म में यही सब दिखाया गया है लेकिन एक मनोरंजन तरीके से। बादशाह ने फिल्म साइन करने को लेकर बताया कि जब मैं यह स्क्रिप्ट सुनी मेरे दिमाग में आया कि यह तो विकी डोनर जैसी तो लग रही है। लेकिन जब मैंने पूरी स्क्रिप्ट पढ़ ली तो लगा यह फिल्म बिल्कुल अलग है। फिल्म किसी समस्या के बारे में नहीं है बल्कि यह उससे जुड़ी मानसिकता के बारे में है। यह दर्शाता है कि ये समस्याएं वास्तविक हैं और किसी को इनका सही तरीके से इलाज करना चाहिए। इसके अलावा, यह किसी एक समस्या के लिए विशिष्ट नहीं है, यह एक व्यापक स्पेक्ट्रम को कवर करती है।
बता दें फिल्म में भी बादशाह एक रैपर की ही भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म काफी दिलचस्प है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का भी अहम किरदार है। वह एक गायनेकोलॉजिस्ट के रूप में दिखेंगी। वह एक सेक्स क्लीनिक चलाती है। इसके साथ ही फिल्म में अन्नू कपूर जैसे मझे हुए एक्टर भी फिल्म में एक अलग अंदाज में दिखेंगे।