कोविड-19 महामारी के बाद जहां फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं रही थीं। वहीं, सिनेमाघरों में दो फिल्मों ‘पुष्पा पार्ट-1’ और यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने बवाल ही काट दिया था। उस समय सिनेमा में बड़ी हलचल मचा दी थी। यश ने इस मूवी की हिट के बाद किसी और फिल्म का ऐलान नहीं किया था और उनके फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म के ऐलान का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब वो इंतजार भी खत्म होने वाला है। वो फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में थे। इसी बीच एक्टर ने इस मूवी का पोस्टर जारी कर अपने जन्मदिन पर फैंस को सरप्राइज दिया है। रॉकिंग स्टार एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर रॉक करने वाले हैं।
दरअसल, ‘केजीएफ’ स्टार यश ने फैंस को अपने बर्थडे के मौके पर बड़ा सरप्राइज देने का वादा किया है। वो 8 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे में अब अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का पोस्टर जारी करके इस डेट के साथ ही फैंस को हिंट दिया है कि उस दिन कुछ बड़ा होने वाला है। हालांकि, ये साझा नहीं किया गया है कि फिल्म से जुड़े किस अपडेट को जारी किया जाएगा। यश ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और इसमें एक बार से उनका रॉकिंग स्टाइल देखने के लिए मिल रहा है।
यश ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर रॉकिंग स्टाइल में अपडेट शेयर किया है। जारी किए पोस्टर में देख सकते हैं कि एक्टर कार से उतरकर हैट में सिगरेट फूंकते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में एक बार फिर से उनका डैशिंग अवतार देखने के लिए मिल रहा है। माना जा रहा है कि इस बार वो ‘केजीएफ’ से भी दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं। इस पोस्टर पर एक हिंट भी दिया गया है, जिस पर लिखा गया है- 8.01.2025। इस दिन उनका जन्मदिन तो है ही लेकिन फिल्म ‘टॉक्सिक’ से जुड़ा बड़ा अपडेट भी शेयर किया जाएगा। ये फैंस के लिए अपने चहेते स्टार के जन्मदिन के मौके पर किसी बड़े तोहफे से कम नही होने वाला है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या कुछ खास होने वाला है।
यश ने दो साल से नहीं दी कोई फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर फिर से करेंगे ‘रॉक’?
आपको बता दें, कन्नड़ स्टार यश ने दो सालों से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। 2022 में वो आखिरी बार ‘केजीएफ 2’ में नजर आए थे। इस मूवी ने एक हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसके बाद एक्टर ने कोई फिल्म नहीं की। लेकिन, इस बीच वो अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में जरूर रहे। ऐसे में अब सबकी नजर उनकी इस फिल्म पर है कि वो अपने बॉक्स ऑफिस के इतिहास को इस मूवी के जरिए दोहरा पाएंगे या नहीं। बॉक्स ऑफिस पर उनके प्रशंसक एक बार फिर से उन्हें रॉक करते हुए देखने के लिए बेकरार हैं।
साउथ-बॉलीवुड का हिट फॉर्मूला
गौरतलब है कि यश कुमार की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में बॉलीवुड-साउथ का हिट फॉर्मूला देखने के लिए मिलने वाला है। ‘KGF 2’ के बाद वो एक बार फिर से इस हिट फॉर्मूले को भुनाते हुए नजर आने वाले हैं। यश के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके पहले करीना कपूर के नाम की चर्चा जोरों पर थीं लेकिन, बाद में उन्होंने खुद साफ किया वो इसमें काम नहीं कर रही हैं। बताया जा रहा था कि करीना इसमें यश की बहन की रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अब ऐसा नहीं होने वाला है। इस फिल्म के डायरेक्टर नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं।
‘केजीएफ’ स्टार यश की फिल्म से जुड़ी खबर आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप उनकी लाइफ से जुड़ी खबर भी पढ़ सकते हैं। वो एक ट्रक ड्राइवर के बेटे हैं और जब वो एक्टर बनने का सपना लेकर घर से निकले थे तो उनकी जेब में महज 300 रुपए थे।