Pathaan Controversy: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)स्टारर फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लेकिन फिल्म में दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर देशभर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने मिला। सेंसर बोर्ड ने 12 कट्स के साथ फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी है। इसी बीच फिल्म KGF एक्टर अनंत नाग (Anant Nag) का बयान सामने आया है। जिसमें वह दीपिका के लुक की निंदा करते हुए कह रहे हैं कि इंडियन सिनेमा में महिलाओं को इस तरह नहीं दिखाया जाना चाहिए।
ये हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं: अनंत नाग
फिल्म में दीपिका की बिकिनी के रंग को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। इस बारे में एशियानेट के साथ इंटरव्यू में अनंत नाग ने कहा कि अब इंडियन सिनेमा में महिलाओं को ऐसे दिखाना बंद करना चाहिए। ये हमारे देश की संस्कृति नहीं है।
सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल
फिल्म में सेंसर बोर्ड के कहने पर कुछ बदलाव किए गए हैं। इसपर अनंत ने कहा कि अगर सेंसर बोर्ड की टीम ने अगर अपना काम किया होता तो विवाद ही नहीं होता। उन्होंने ओटीटी को लेकर भी अपनी राय साझा की। उनका कहना था कि ओटीटी पर वल्गर कंटेंट दिखाया जाता है। वहां सबकुछ खुलेआं दिखाया जाता है। जिसे रोकने वाला कोई नहीं है।
न्यूडिटी कंटेंट को बंद करना चाहिए
नाग ने न्यूड कंटेंट का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इंडियन सिनेमा को बड़े-छोटे पर्दे पर न्यूडिटी कंटेंट दिखाना बंद करना चाहिए। ये हमारी संस्कृति के खिलाफ है। ये ही कारण है कि लोगों के बीच टकराव हो रहा है।
आपको बता दें कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया गया है। ट्रेलर में शाहरुख खान को देशभक्त दिखाया गया है और उनके विपरीत जॉन अब्राहम आतंकवादी बने हैं। दीपिका पादुकोण को महिला सैनिक दिखाया गया है, जो शाहरुख के साथ मिलकर देश को बचाने के लिए लड़ती दिख रही हैं।