kesari first look poster: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। पोस्टर में अक्षय कुमार बहादुर सिख बने नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में सरदार बने अक्षय के साथ उनकी पूरी सिख सेना नजर आ रही है। #सारागढ़ीडे के खास मौके पर अक्षय ने अपनी फिल्म ‘केसरी’ का फर्स्ट लुक जारी किया। फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार सिर पर भारी पकड़ी पहने नजर आ रहे हैं। उनके साथ बाकी और भी साथी हैं जो कि लड़ने के लिए तैयार खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर के जरिए अक्षय कुमार सारागढ़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय इसे कैप्शन देते हैं। अपने ट्विटर पोस्ट पर अक्षय लिखते हैं- आज मेरी पगड़ी भी केसरी.. जो बहेगा वो लहू भी केसरी.. और मेरा जवाब भी केसरी…।
बता दें, अक्षय कुमार की यह एक पीरियड फिल्म है जिसमें अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। फिल्म को प्रोड्यूस करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर्स को खास दिन में रिलीज किया गया है। आपको बता दें, 12 सितंबर 1897 को सारागढ़ी युद्ध हुआ था। दरअसल, एक आर्मी पोस्ट पर ब्रिटिश सेना के तौर पर 21 सरदार तैनात किए गए थे। इस दौरान 10 हजार अफगानियों ने उस पोस्ट पर हमला कर दिया था।
On #SaragarhiDay, here’s the first look of #KESARI – our humble tribute to the martyrs of Saragarhi!
“Aaj meri pagdi bhi Kesari…Jo bahega mera woh lahu bhi Kesari… Aur mera jawaab bhi Kesari.” pic.twitter.com/3ATnT55889— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 12, 2018
इस दौरान सेना को दिशा निर्देश हवलदार ईशर सिंह ने दिए थे। इतनी बड़ी सेना द्वारा हमला होने के बाद भी ये लोग घबराए नहीं। भागने की बजाए इन सरदारों ने दुश्मनों का जमकर मुकाबला किया और शहीद हो गए। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से अक्षय की फिल्म के पोस्टर शेयर किए हैं।
Mark the date: 21 March 2019… Akshay Kumar… First look posters of #Kesari. pic.twitter.com/LkZjsQFkMq
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 12, 2018