Kesari Box Office Collection Day 17: अक्षय कुमार की ‘केसरी’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के तीसरे वीक में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ट्रेड पंडितों ने ऐसा अनुमान लगाया है कि फिल्म तीसरे वीक में 150 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। फिल्म ने तीसरे वीक के शनिवार को 2 करोड़ 62 लाख रुपए की  कमाई की। फिल्म ने तीसरे वीक के शुक्रवार को 1 करोड़ 65 लाख रुपए की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म का अबतक कुल कलेक्शन 140 करोड़ रुपए का आसपास हो गया है। फिल्म ने पहले वीक में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं दूसरे वीक में फिल्म 35 करोड़ के आसपास कमाई करने में सफल रही है। खास बात यह है कि अक्षय कुमार की ‘केसरी’ उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)

Live Blog

13:54 (IST)07 Apr 2019
फिल्म के शोज में नहीं आई गिरावट

केसरी रिलीज के तीसरे वीक में भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। यही कारण है कि फिल्म के शोज में तीसरे वीक में भी ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली है।

12:38 (IST)07 Apr 2019
फैन्स का मिल रहा प्यार

अक्षय कुमार की केसरी का खुमार लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म दर्शकों को इतनी ज्यादा पसंद आ रही है कि वह एक बार नहीं बल्कि छठवीं बार फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

12:04 (IST)07 Apr 2019
केसरी रचने वाली है इतिहास

अक्षय कुमार की केसरी रविवार के कलेक्शन को मिलाकर 140 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करने में सफल रहेगी। ऐसे में केसरी गली बॉय के 140 करोड़ रुपए के लाइफटाइम कलेक्शन और टोटल धमाल के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ने में सफल हो जाएगी।

11:25 (IST)07 Apr 2019
वीकेंड में दर्शक पहुंच रहे सिनेमाघर

वीकेंड में केसरी को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ सिनेमाघरों का रुख कर रही है। फिल्म को लेकर लोगों का कहना है कि फिल्म में अक्षय कुमार ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है और यह फिल्म आपको रूला देती है।

10:49 (IST)07 Apr 2019
शनिवार की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की केसरी ने शनिवार को 2 करोड़ 62 लाख रुपए की कमाई है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 140 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।

10:21 (IST)07 Apr 2019
सबसे ज्यादा कमाई

अक्षय कुमार की केसरी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने में सफल हो रही है। इसी के साथ केसरी 2019 की रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।

10:01 (IST)07 Apr 2019
फिल्म की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 6 अप्रैल को 2 करोड़ रुपए के आसपास कमाई करने में सफल रही है। हालांकि फिल्म के आधिकारिक आंकड़े सामने आने में थोड़ा इंतजार है।

09:25 (IST)07 Apr 2019
आईपीएल से नुकसान

अक्षय कुमार की केसरी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। हालांकि अक्षय कुमार के फैन्स इस बात से संतुष्ट नहीं है। फैन्स का कहना है कि आईपीएल के कारण फिल्म को नुकसान पहुंचा है। एक फैन ने लिखा- यदि आईपीएल न होता तो फिल्म 200 करोड़ रुपए की कमाई कर लेती।