Kesari Box Office Collection Day 12:  अक्षय कुमार की ‘केसरी’ होली के मौके पर 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के दूसरे वीक में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है। ताबड़तोड़ कमाई करते हुए फिल्म साल 2019 की रिलीज हुई फिल्मों में सबसे तेज 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म का सोमवार तक तक कुल कलेक्शन 128 करोड़ 28 लाख रुपए हो गया है। ‘केसरी’ ने दूसरे वीक के सोमवार को 3 करोड़ 27 लाख रुपए कमाए। रविवार को फिल्म ने 8 करोड़ 25 लाख रुपए कमाए। शनिवार को ‘केसरी’ ने 6 करोड़ 45 लाख रुपए की कमाई की। शुक्रवार को फिल्म ने 4 करोड़ 45 लाख रुपए का बिजनेस किया। जबकि फिल्म ने पहले वीक में 100 करोड़ रुपए की कुल कमाई की थी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)

Live Blog

Highlights

    13:25 (IST)02 Apr 2019
    150 करोड़ में मार सकती है एंट्री

    अक्षय कुमार की केसरी ने अबतक कुल 128 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि फिल्म तीसरे वीक में 150 करोड़ रुपए की कमाई करने में सफल हो सकती है।

    12:33 (IST)02 Apr 2019
    केसरी को हुआ नुकसान

    केसरी फिल्म को लेकर ट्रेड पंडितों का कहना है कि आईपीएल के कारण फिल्म को काफी नुकसान हुआ है। कहा जा रहा है कि आईपीएल के चलते केसरी को 18-20 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि फिल्म दूसरे वीक तक 145 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

    11:50 (IST)02 Apr 2019
    केसरी के शोज में नहीं आई ज्यादा गिरावट

    केसरी रिलीज के 12 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के दोपहर के शोज भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रहे हैं। जानिए फिल्म के 12-4 बजे तक कितने मिले शोज-

    11:23 (IST)02 Apr 2019
    सोमवार की कमाई

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केसरी ने सोमवार को 3 करोड़ 25 लाख रुपए की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 128 करोड़ के पार निकल गया है।

    10:59 (IST)02 Apr 2019
    डायरेक्टर की हो रही जमकर तारीफ

    केसरी फिल्म को देखने के बाद दर्शक फिल्म के डायरेक्टर की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अनुराग सिंह आपने मास्टर पीस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म को मेरा बहुत सारा प्यार।

    10:27 (IST)02 Apr 2019
    दर्शकों का रिएक्शन

    अक्षय कुमार की केसरी को रिलीज के 12 वें दिन के बाद भी दर्शक मिल रहे हैं। फिल्म को देखने के बाद लोगों का कहना है कि फिल्म शानदार और दिल को छू जाने वाली है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- केसरी को देखने के बाद मैं अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया पर जाहिर नहीं कर सकता हूं।

    10:07 (IST)02 Apr 2019
    अक्षय ने जताई इच्छा

    फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''यदि आप गूगल करेंगे तो आपको पांच बहादुरी की लड़ाईयों के बारे में जानकारी होगी। यह कहानी है सारागढ़ी की लड़ाई की। जिसका इतिहास की किताबों में कोई नाम नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि इसे स्कूल स्लेबस में भी शामिल किया जाए।''

    09:45 (IST)02 Apr 2019
    केसरी दे सकती है अक्षय की ही फिल्म को मात

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, केसरी जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर सकती है। केसरी बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल को भी कड़ी टक्कर दे रही है।