KBC Play Along 2018, 16th october 2018, Sony Liv App: मंगलवार (16-10-2018) को फास्टेट फिंगर फर्स्ट का सही जवाब देकर गजानन रसम कौन बनेगा करोड़पति के हॉट सीट पर पहुंच गए हैं। अब गजानन रसम यहां अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगे। उनसे पहले एक महिला वकील प्रियंका सिंह हॉट सीट पर पहुंचीं थीं। प्रियंका सिंह गाजियाबाद की रहने वाली थीं। प्रियंका सिंह ने शो के दौरान बताया कि कि वो जज बनना चाहती हैं। शो में प्रियंका सिंह ने 25 लाख रुपये जीते। 50 लाख रुपये के लिए अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के दौरान इंग्लैंड की महारानी कौन थीं? प्रियंका सिंह को इस सवाल का जवाब पता था, लेकिन कॉन्फिडेंस नहीं होने की वजह से उन्होंने इसी सवाल पर गेम को छोड़ दिया। इस सवाल का सही जवाब एलिजाबेथ 1 था।
आपको बता दें कि प्रियंका सिंह दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। उनके पति भी वकील हैं। प्रियंका सिंह के पिता का नाम सुल्खान सिंह है। सुल्खान सिंह उत्तर प्रदेश के डीजीपी भी रह चुके हैं। सुल्खान सिंह साल 1983 में भारतीय पुलिस सेवा में चुने गये थे। साल 2001 में वो लखनऊ के पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाए गए। भ्रष्ट पुलिस अफसरों का तबादला करवा कर उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी। पिछले साल सितंबर के महीने में सुल्खान सिंह को तीन महीने के लिए यूपी सरकार ने कार्य विस्तार दिया था। दिसंबर के महीने में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ।
सुल्खान सिंह वाराणसी हो या इलाहाबाद या फिर उन्नाव, जहां भी रहे अपनी अलग छाप छोड़ने में सफल रहे। चाहे 1984 में वाराणसी का छात्र आंदोलन हो या फिर समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान पनिशमेंट पोस्टिंग के तौर पर उन्नाव ट्रेनिंग सेंटर में तैनाती। सुलखान सिंह का व्यक्तित्व हर चुनौती में और निखरा।
प्रियंका से पहले सिलिगुड़ी के आदित्य साहा गुप्ता हॉट सीट पर पहुंचने में कामयाब तो हुए थे लेकिन वो ज्यादा देर तक अमिताभ के सवालों का सामना नहीं कर पाए। 3 लाख 20 हजार के सवाल पर आदित्य साहा ने गलत जवाब दे दिया। इस तरह वो इस गेम में सिर्फ 10,000 रुपये ही जीत पाए और वापस लौट गए। खेल के इस पड़ाव पर अमिताभ बच्चन ने आदित्य से पूछा था कि नादिर साह ने जब दिल्ली पर हमला किया तो दिल्ली के सुल्तान को किस नाम से जाना जाता था ? इसका सही जवाब था रंगीला और आदित्य ने दिये गये विकल्पों में से मस्ताना चुना। इस तरह गलत जवाब देकर आदित्य 10,000 रुपये पर पहुंच गए।
