KBC 11 : कौन बनेगा करोड़पति, KBC 11 का नया सीजन आज से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर रात 9 बजे से शुरू करने जा रहे हैं। आप टीवी के अलावा डिजिटल माध्यम से भी इस शो को देख सकते हैं। लैपटॉप या फिर मोबाइल के जरिए भी आप केबीसी के इस नए सीजन के साथ जुड़ सकते हैं। भारतीय टेलीविजन का पॉपुलर गेम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के 11वें सीजन को सोनी टीवी पर आज यानी 19 अगस्त से ऑनएयर किया जा रहा है। इसे सोनी टीवी के ऐप पर भी देखा जा सकेगा। शो को ऑनलाइन देखने के लिए आप sony Liv पर जाकर देख सकते हैं।
स्मार्ट फोन या ऐप के जरिए सोनी लिव पर कैसे देखें शो KBC 11
केबीसी का सीजन 11 देखने के लिए सबसे पहले आपको सोनी लिव ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एंटर करते रजिस्ट्रेशन पेज आएगा। इसमें आपको आपका नाम मेल आई भरनी होगी। इसके बाद एक ओटीपी आपके फोन पर आएगा जिसे भरते ही आप लॉगइन कर पाएंगे।
इसके आलावा आप घर बैठे जीतो कॉन्टेस्ट भी खेल सकते हैं और लाखों कमा सकते हैं। बता दें, इस शो का प्रसारण आज यानी 19 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। दर्शक हर रोज सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे इसे अपने टीवी स्क्रीन पर सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर देख पाएंगे।
[bc_video video_id=”6074314903001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले सोनी लिव ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करें (एप्लिकेशन स्टोर के माध्यम से)। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लगता है। डेटा चार्ज लग सकता है। इसके लिए आपको अपने टेली ऑपरेटर से बाद करनी होगी। इसके बाद “KBC Play Along” पर क्लिक करें और मेन्यू में जाएं। गूगल या फेसबुक अकाउंट के जरिए आप सीधे लॉग ऑन कर सकते हैं। कन्फर्मेशन को एक्सेप्ट करें और टर्म्स और कंडीशन्स पढ़ें। लैंग्वेज सलेक्ट करें हिंदी या अंग्रेजी। इसके बाद ‘प्ले नाऊ’ में क्लिक करें।
इस शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इसके बाद इस शो का दूसरा सीजन सालद 2005 में शुरू किया गया था। इसके बाद 2007 में तीसरा और चौथा सीजन 2010 में ब्रॉडकास्ट किया गया था। साल 2010 के बाद से ही केबीसी का हर साल प्रसारण किया जाता रहा। हालांकि इस शो के तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। तो वहीं बाकी सभी 9 सीजन बिग बी ने होस्ट किए। इसके बाद अब अमिताभ बच्चन एक बार फिर से दर्शकों के सामने केबीसी का सीजन 11 लेकर हाजिर हो चुके हैं।

