KBC 12:  इंडियन टेलीविजन के बड़े रिएलिटी गेम शोज में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 12 के साथ फिर से वापसी कर रहा है। अमिताभ बच्चन का ये शो इस बार कुछ अलग और हटकर होने वाला है। कोरोना वायरस के देशभर में फैलने की वजह से शो में भारी बदलाव किए गए हैं। ऐसे में केबीसी 12 के सेलेक्शन प्रॉसेस का भी अलग अंदाज में आगाज हुआ। खास बात ये रही कि ऑनलाइन प्रॉसेस में 3 करोड़ से ज्यादा एंट्रीज आई थीं। पिछले साल के मुकाबले इस साल की ऑडिशन एंट्रीज में 42% का उछाल देखा गया। ऐसे में केबीसी 12 ने लॉकडाउन में ये खास रिकॉर्ड बना डाला।

लॉकडाउन के दौरान ही केबीसी सीजन 12 के ऑडिशन प्रॉसेस की शुरुआत की गई थी। शो के लिए ये ऑडिशन डिजिटली सोनी लिव एप (Sony LIV app) पर लिए गए थे। इसके बाद से अब सामने आया है कि अमिताभ बच्चन के गेम शो के लिए 3.1 करोड़ एंट्रीस आई थीं।

12000 से ज्यादा लोगों का ऑडिशन लिया गया। यह पिछले साल के मुकाबले 4 गुना ज्यादा था। अमोघ दुसाद (Amogh Dusad), प्रोग्रामिंग और न्यू इनिशिएटिव डिजिटल बिजनेस, सोनी लिव की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया गया, जिसमें उन्होंने कहा- ‘इस बार KBC 12 एक्सक्लूजिव डिजिटल सेलेक्शन प्रॉसेस की रेटिंग्स सबसे हाई रहीं। हमारे यूजर्स सोनी लिव एप पर इंगेज रहे। इस बार ऑडियंस का वाइडर क्रॉस सेक्शन रहा।’

बिग बी ने इससे पहले केबीसी 12 के एक वीडियो में कहा था- आजकल मुझसे लोग बड़े सवाल करते हैं जैसे कि केबीसी इस साल आएगा या फिर छुट्टी इस बार क्या सुनने को मिलेगा लॉक किया जाए या लॉकडाउन किया जाए? या हॉटस्पॉट के माहौल में हॉट सीट नजर आएगी। तो मैंने कहा रुकिए-जब इतनी बड़ी मुसीबत में देश नहीं रुका तो हम कैसे रुकें।