फेमस कॉन्टेंट क्रिएटर काव्या कर्नाटक भारत की तेजी से उभरती हुई एजुकेशनल इंफ्लुएंसर हैं, काव्या ने महज 10 महीनों में इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हासिल कर लिए थे। मगर इन दिनों काव्या अपने कॉन्टेंट को लेकर नहीं बल्कि उस ऑफर की वजह से चर्चा में हैं जो उन्हें अंबानी की तरफ से मिला था। काव्या ने अपने लिंकडिन पर एक पोस्ट करके बताया है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी कवर करने के लिए उन्हें 3.6 लाख का ऑफर मिला था। उन्होंने बताया कि ये ऑफर उन्होंने क्यों ठुकरा दिया।

काव्या कर्नाटक ने अपने पोस्ट पर क्या लिखा है?

काव्या ने पोस्ट करते हुए लिखा कि वो अंबानी की शादी की भीड़ में नहीं शामिल होना चाहती थीं। वहां जाकर वो अपने कॉन्टेंट और ब्रैंड के साथ समझौता नहीं करना चाहती थीं। जब जियो ने अपने इंटरनेट शुल्क बढ़ाएं तो मुझे और भी मन नहीं किया कि अंबानी जैसे कॉरपोरेट दिग्गज को मैं बढ़ावा दूं। मुझे अपने फैंस के प्रति ईमानदार रहना था और इस शादी का प्रमोशन करके उनका भरोसा नहीं तोड़ना था।

काव्या ने ये भी कहा कि अंबानी की शादी में शामिल होना उनके मूल्यों के विपरीत है। इस तरह के आयोजन को बढ़ावा देना भ्रामक है। काव्या ने कहा कि अपनी ईमानदारी से मैं दर्शकों का प्यार बनाए रखना चाहती हूं, मुझे ऐसा आर्थिक लाभ नहीं चाहिए। काव्या ने बताया कि इस प्रमोशन के लिए उन्हें 3.6 लाख का ऑफर मिला था जिसे ठुकराना आसान नहीं था। काव्या ने बताया कि उनके माता-पिता भी चाहते थे कि मैं ये ऑफर स्वीकार कर लूं, मगर मैंने ये नहीं स्वीकार किया।

Kavya Karnataka popular Indian influencer, poses for a photo, after rejecting a 3.6 lakh offer to attend Anant Ambani
Kavya Karnataka

कौन हैं काव्या कर्नाटक?

आपको बता दें काव्या के यूट्यूब पर जहां 7 लाख सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 16 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। काव्या भारत की विविध संस्कृतियों के बारे में अपने फॉलोवर्स को शिक्षा देती हैं। लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ने वाली काव्या ने कई पुरस्कार हासिल किए हैं।

अनंत अंबानी की शादी में खर्च हुए थे 5000 करोड़

आपको बता दें, अनंत-राधिका की शादी में मुकेश अंबानी ने 5000 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस शादी में कई प्री वेडिंग, इटली में क्रूज पार्टी जैसे कई इवेंट हुए थे। जिसमें रिहाना, किम कार्दशियन, जस्टिन वीबर जैसी कई हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद अनंत-राधिका के कई रिसेप्शन हुए। एक रिसेप्शन में भारत के जाने-माने इंफ्लुएंसर पहुंचे थे, और अंबानी की शादी को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जमकर पोस्ट किया था।