KBC 15 Crorepati Jaskaran Wins One Crore: अमिताभ बच्चन का टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 15 काफी चर्चा में है। इस सीजन का पहला करोड़पति भी मिल गया है, जिसका नाम जसकरन है। जसकरन पंजाब के रहने वाले हैं और IAS बनने की तैयारी कर रहे हैं। वो पिछले 4 सालाों से शो में आने की कोशिश कर रहे थे। उनका सपना अब जाकर पूरा हो पाया है। उन्होंने एक करोड़ की राशि जीत ली है और अब सभी की नजरें 7 करोड़ की राशि पर है। ऐसे में देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि वो 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाते हैं या नहीं। लेकिन आपको बता दें कि इस राशि को 23 साल में महज एक बार ही जीता गया है। चलिए बताते हैं उस कंटेस्टेंट के बारे में…

‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। ये शो सभी का फेवरेट शो है। लोग इसे बड़े ही चाव के साथ देखते हैं साथ ही अपनी किस्मत भी आजमाते हैं। कइयों के भाग्य का गेट खुलता है और वो शो में एंट्री करता है। इस शो में 7 करोड़ की राशि तक पहुंचना बड़ी बात होती है। 23 साल में ऐसा सिर्फ एक बार ही हो पाया है कि किसी कंटेस्टेंट ने 7 करोड़ की भारी-भरकम राशि को जीता हो। वहीं, अब जसकरन इस राशि तक पहुंच गए हैं। इसी बीच आपको 7 करोड़ के सवाल का जवाब देने वाले कंटेस्टेंट के बारे में बता रहे हैं।

अब तक नहीं टूटा 23 साल पुराना रिकॉर्ड

‘केबीसी’ में 7 करोड़ जीतने वाला रिकॉर्ड 9 साल पहले टूटा था। ये बात 8वें सीजन की है। शो में 7 करोड़ का सवाल दिल्ली के दो सगे भाइयों अचिन नरुला और सार्थक नरुला ने खेला था और उन्होंने सवाल का सही जवाब देकर इतिहास रचा था। ये रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है। इसे अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया है। खैर, अब ये तो आने वाले एपिसोड में साफ हो पाएगा कि जसकरन, नरुला ब्रदर्स का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

क्या था 7 करोड़ का सवाल?

नरुला ब्रदर्स ने जिस सवास का जवाब देकर 7 करोड़ की राशि को जीता था। अगर उसकी बात की जाए तो ये इतिहास से जुड़ा था। बिग बी ने सवाल पूछा था कि सूरत में उतरने वाला पहला ब्रिटिश व्यापारिक जहाज ‘हेक्टर’ की कमान किसने संभाली थी? नरुला ब्रदर्स ने इसका सही जवाब देकर इतिहास रचा था। इसका सही जवाब विलियम हॉकिंस था। दोनों भाइयों ने सही जवाब देकर 7 करोड़ रुपए जीत लिए थे।