बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए पूरे देश में लोकप्रिय हैं। मिताभ बच्चन स्टारर ‘बूम’ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं कैटरीना आज अपना अपना जन्मदिन मना रही हैं। साल 1983 में आज ही के दिन हॉन्गकॉन्ग में जन्मी कटरीना एक ब्रिटिश मॉडल और मशहूर अभिनेत्री हैं। वो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बॉलीवुड में जानी जाती हैं। कैटरीना ने न सिर्फ हिंदी फिल्मों में काम किया है बल्कि उन्होंने तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। आइए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी कहानियों को जानते हैं।

कभी स्कूल नहीं गई कैटरीना कैफ: एक्ट्रेस को अक्सर फर्राटेदार इंग्लिश बोलते देखा गया है, लेकिन एक्ट्रेस कभी स्कूल नहीं गई। रअसल, उनके पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन हुआ करते थे। कैटरीना कैफ का बचपन करीब 18 देशों में बीता था। लगातार यात्रा करने के कारण कैटरीना कैफ कभी स्कूल नहीं जा पाईं थी,हालांकि उन्हें पढ़ाने के लिए एक होम ट्यूटर रखा गया था।

14 साल की उम्र में शुरू कर दी थी मॉडलिंग: एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत महज 14 साल की उम्र में की थी। इसके बाद वो लंदन में ही शिफ्ट हो गईं। इस दौरान वो लंदन फैशन वीक में एक्टिव रहने लगीं और फ्रीलांस मॉडलिंग भी करने लगी थीं। इसी दौरान कैटनीना पहला ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता था।

बीग्रेड फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू: कैटरीना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू बूम फिल्म से किया था। फिल्म में कैटरीना ने बेहद बोल्ड सीन दिए और अपना हॉट अंदाज दिखाया। कंटेंट इतना बोल्ड होने के कारण फिल्म को बीग्रेड मार्क कर दिया गया था। एक्ट्रेस की पहली फिल्म सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ जैसे एक्टर्स के साथ थी पर इतने बड़े कलाकार होने के बाद भी फिल्म सुपरफ्लॉप रही। फिर 2005 में उनके करियर में एक बड़ा बदलाव आया। सलमान खान के अपॉजिट ‘मैंने प्यार क्यों किया’ के साथ उनके करियर को एक असली उड़ान मिली।

करोड़ो की संपत्ति की मालकिन हैं एक्ट्रेस: कटरीना ने भले ही बीग्रेड फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की हो लेकिन आज वो बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं। कटरीना करीब 306 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास लगभग 4 महंगी कार हैं। जिनमें लैंड रोवर, रेंज रोवर, वोग, ऑडी क्यू7, मर्सिडीज एमएल 350 और ऑडी क्यू5 जैसी उकने पास कारें हैं।

विक्की कौशल संग यहां मनाएंगी बर्थडे: बता दें एक्ट्रेस अपने पति विक्की कौशल के साथ जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव गई हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 15 जुलाई को दोनों मुंबई के एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे हुए स्पॉट हुए। इस दौरान वह मुंबई से मालदीव के लिए रवाना हो रहे थे।