बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले ही 2021 में विक्की कौशल से शादी के बाद एक्ट्रेस की फिल्मों में अपीयरेंस कम हो गई लेकिन, उन्होंने शादी से पहले ढेरों फिल्मों में काम किया और स्क्रीन पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने में सफल रही हैं। उन्हें ना केवल एक्टिंग बल्कि खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी काफी पसंद किया जाता रहा है। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड की बार्बी गर्ल भी कहा जाता है। कटरीना के बारे में ये सारी बातें आपको उनके जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं। ऐसे में उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनके 22 साल के करियर के ग्राफ के बारे में बता रहे हैं।
कटरीना कैफ आज 42 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 16 जुलाई, 1983 को हुआ था। उनकीं मां ब्रिटिश और पिता कश्मीरी थे। उनकी परवरिश 8 भाई-बहनों के साथ हुई है। उनका असली नाम कटरीना टर्कोटे है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम पिता के सरनेम पर कर लिया था। जब वो छोटी थीं तो पिता का साथ छूट गया था और उनकी मां ने ही 8 भाई-बहनों की परवरिश अकेले की है। मुश्किलों के साथ ही वो बड़ी हुईं। वो कभी स्कूल नहीं गईं। उनकी परवरिश अलग-अलग देशों में हुई, इसलिए एक्ट्रेस स्कूल नहीं जा पाईं। आर्थिक तंगी की वजह से कटरीना ने 14 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्मों में आने का उनका कोई प्लान नहीं था। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब वो भारत घूमने आई थीं तो उन्हें पहली फिल्म ऑफर हो गई थी।
डेब्यू समेत 6 फ्लॉप और सेमी हिट फिल्मों में किया काम
भले ही कटरीना कैफ ने फिल्म में एंट्री मार ली थी लेकिन, उनकी शुरुआत काफी खराब रही थी। फिल्ममेकर कैजाद गुस्ताद की फिल्म ‘बूम’ से एक्ट्रेस ने 2003 में डेब्यू किया था। ये फिल्म फ्लॉप रही थी। खराब शुरुआत के साथ ही फ्लॉप और सेमी हिट का सिलसिला लगातार चार साल तक कायम रहा। हालांकि, इस बीच फिल्में भले नहीं चली लेकिन उन्हें पहचाना जरूर जाने लगा। डेब्यू के बाद वो लगातार मेहनत करती रहीं और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। डेब्यू समेत उनकी फ्लॉप और सेमी हिट फिल्मों की बात की जाए तो इसमें ‘बूम’ (2003-फ्लॉप), सरकार, (2005-सेमी हिट), मैंने प्यार क्यों किया? (2005-सेमी हिट), ‘हमको दीवाना कर गए’ (2006-फ्लॉप), ‘नमस्ते लंदन’ (2007-सेमी हिट) और ‘अपने’ (2007-एवरेज) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
…फिर पलटी कटरीना कैफ की किस्मत
भले ही कटरीना कैफ के लिए शुरुआती समय फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा नहीं रहा। लेकिन, उनकी जिंदगी में वो समय भी जल्द ही आ गया जब उन्होंने हिट फिल्में दी और स्टारडम हासिल हुआ। फ्लॉप डेब्यू के बाद उन्होंने लगातार सुपरहिट की लाइन लगा दी। जुलाई, 2007 से अगस्त, 2008 तक, इन एक साल में कटरीना ने लगातार 3 सुपरहिट और एक हिट फिल्में दी। इसमें ‘पार्टनर’ (सुपरहिट), ‘वेलकम’ (सुपरहिट), ‘रेस’ (हिट) और ‘सिंह इज किंग’ (सुपरहिट) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
22 साल में 32 फिल्में 9 फ्लॉप और 18 रहीं हिट
कटरीना कैफ फिल्म इंडस्ट्री में 22 साल से एक्टिव हैं। उन्होंने 32 फिल्मों में काम किया है, जिसमें से 9 फ्लॉप और 18 हिट-सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में रहीं। देखिए हिट और फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट…
कटरीना कैफ की हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में
मैंने प्यार क्यों किया (2005)- हिट
नमस्ते लंदन (2007)- हिट
पार्टनर (2007)- ब्लॉकबस्टर
वेलकम (2007)- ब्लॉकबस्टर
रेस (2008) – सुपरहिट
सिंह इज किंग (2008)- सुपरहिट
न्यू यॉर्क (2009)-हिट
अजब प्रेम की गजब कहानी (2009)- सुपरहिट
राजनीति (2010)- ब्लॉकबस्टर
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (2011)- हिट
मेरे ब्रदर की दुल्हन (2011)- हिट
जब तक है जान (2012)- हिट
एक था टाइगर (2012)- ब्लॉकबस्टर
धूम 3 (2013)- सुपर ब्लॉकबस्टर
बैंग-बैंग (2014)- हिट
टाइगर जिंदा है (2017)- ब्लॉकबस्टर
भारत (2019)- कमर्शियली सुपरहिट
सूर्यवंशी (2021)- हिट
कटरीना कैफ की फ्लॉप फिल्में
इसके साथ ही कटरीना कैफ की फ्लॉप फिल्मों की बात की जाए तो इसकी लिस्ट कोई ज्यादा लंबी नहीं है। इसमें गिनकर कुल 10 फिल्मों के नाम शामिल हैं। देखिए लिस्ट
मैरी क्रिसमस (2024)- फ्लॉप
जीरो (2018)- फ्लॉप
ठग्स ऑफि हिंदोस्तां (2018)- फ्लॉप
जग्गा जासूस (2017)- फ्लॉप
युवराज (2008)- फ्लॉप
बार बार देखो (2016)- फ्लॉप
फेंटम (2015)- फ्लॉप
ब्लू (2009)- फ्लॉप
हमको दीवाना कर गए (2009)- फ्लॉप
बूम (2003)- फ्लॉप
कटरीना कैफ ने शादी के बाद नहीं दी एक भी हिट
इन आंकड़ों के आधार पर कहना गलत नहीं होगा कि कटरीना कैफ का करियर अच्छा खासा रहा है। लेकिन शादी के बाद से मानो एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हो गई हैं। उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें से एक फ्लॉप तो दूसरी एवरेज रही। कटरीना कैफ ने विक्की कौशल से साल 2021 में शादी की थी। इसके बाद उनकी दो फिल्में विजय सेतुपति के साथ ‘मैरी क्रिसमस’ और सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ को रिलीज किया गया। ‘मैरी क्रिसमस’ तो फ्लॉप रही और सलमान खान संग उनकी जोड़ी को पसंद किया गया तो ये बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। इस लिहाज से उन्होंने शादी के बाद एक भी हिट नहीं दी और किसी बड़े प्रोजेक्ट का भी ऐलान नहीं किया है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में लिखे आंकड़े बॉक्स ऑफिस इंडिया और Mwiki से लिए गए हैं।
समय रैना ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, महिला आयोग के सामने पेश हुए कॉमेडियन, लिखित में मांगी माफी