TV Bollywood Celebs Karwa Chauth 2023 Celebration: बॉलीवड से लेकर टीवी तक में करवा चौथ का जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिला है। इस दौरान एक्ट्रेसेस ने अपने-अपने पतियों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसमें किसी ने बिग बॉस के घर में तो किसी पति से दूर करवा चौथ मनाया। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से लेकर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तक के नाम शामिल हैं। प्रियंका ने पति से दूर मुंबई में करवा चौथ मनाया। ऐसे में चलिए बताते हैं बाकी के एक्टर्स ने कैसे इस त्यौहार को मनाया है।
प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा से करते हैं। उन्होंने पति निक जोनस से दूर मुंबई में करवा चौथ का त्यौहार मनाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चांद की फोटो शेयर की है। उन्होंने इसे अकेले ही सेलिब्रेट किया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस पिछले दिनों मुंबई में ‘मामी फिल्म फेस्टिव’ और ‘जियो वर्ल्ड प्लाज़ा’ के ओपनिंग इवेंट का हिस्सा बनने के लिए आई थीं हालांकि, अब वो पति के घर लौट चुकी हैं।
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साल 2021 में शादी की थी। दोनों ने परिवार के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की फोटोज को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कपल के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ करवा चौथ अपने घर पर मनाया। इस दौरान की एक तस्वीर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें कपल साथ में बेहद ही प्यारा लग रहा है। एक्ट्रेस ने इस सेलिब्रेशन के दौरान पिंक साड़ी कैरी की थी। शिल्पा ने फोटो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘चांद मेरा दिल।’
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
मीरा राजपूत ने कपूर फैमिली के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया। मीरा ने एक ग्रुप फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इसमें कपूर फैमिली के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी और अन्य सेलेब्स नजर आ रहे हैं। ये सेलिब्रेशन अनिल कपूर के घर पर किया गया था।
वरुण धवन-नताशा
वरुण धवन ने वाइफ नताशा दलाल के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही एक्टर ने पत्नी को करवा चौथ की ढेरों शुभकामनाएं दी है।
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने ‘बिग बॉस 17’ में करवा चौथ मनाया। इस दौरा एक्ट्रेस ने शो में ही पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। उनका वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसमें अंकिता को विक्की के पैर छूते हुए भी देखा जा सकता है।
देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी
देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की भी करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें दोनों को रेड आउटफिट में देखा जा सकता है। देबीना का बंगाली लुक खूब जंच रहा था। वो रेड साड़ी में बेहद ही सुंदर लग रही थीं। कपल के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली।
रुबीना दिलैक
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। वो प्रेग्नेंसी फेज को काफी इन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पति से दूर वीडियो कॉल पर करवा चौथ मनाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस का बेबी बंप भी देखने के लिए मिला।
पूजा बनर्जी
‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती के रोल से फेमस हुईं एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने भी इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें हसबैंड के साथ रोमांटिक देखा जा सकता है। इस दौरान वो रेड साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लगीं।
भारती सिंह
करवा चौथ के मौके पर भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो ‘जस्ट लुकिंग लाइक ए वाव’ पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ नजर आ रही हैं।