करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हमारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस त्योहार को मनाती हैं। इस साल परिणीति चोपड़ा से लेकर कियारा आडवाणी और अथिया शेट्टी समेत कई एक्ट्रेसेस का ये पहले करवा चौथ है और फैंस इनका करवा चौथ का लुक देखने के लिए बेताब हैं। हम आपको बताने वाले हैं कि किन एक्ट्रेसेस का ये पहला करवाचौथ है। दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, सोनम कपूर कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो इस दिन व्रत नहीं रखती हैं।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने इसी साल 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा से शादी की थी। परिणीति को शादी के बाद अक्सर चूड़ा और मांग में सिंदूर भरे देखा जाता है। अब फैंस उनके करवा चौथ के लुक का इंतजार कर रहे हैं।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसी साल 7 फरवरी को शादी की थी। दोनों की शादी के बाद ये पहला करवा चौथ है और उम्मीद जताई जा रही है कि कियारा व्रत रखेंगी और फैंस को उनकी खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलेंगी।

अथिया शेट्टी


अथिया शेट्टी ने इस साल 23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब सभी को उनके पहले करवा चौथ की तस्वीरों का इंतजार है।

मसाबा गुप्ता

फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने 27 जनवरी को एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ गुपचुप शादी की थी। इनकी शादी सभी के लिए एक सरप्राइज था। वैसे तो मसाबा काफी मॉडर्न हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह अपना करवा चौथ लुक जरूर शेयर करेंगी।

मानवी गागरू

एक्ट्रेस मानवी गागरू ने भी इस साल 23 फरवरी को एक्टर कुमार वरुण के साथ शादी कर ली थी। इस कपल ने भी गुपचुप तरीके से शादी की थी। ये मानवी का पहला करवा चौथ है और वह भी व्रत रखेंगी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

ये एक्ट्रेसेस नहीं रखतीं व्रत

जहां एक तरफ तमाम सेलिब्रिटीज करवा चौथ पर व्रत करती हैं और पूजा पाठ की तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो इस दिन को नहीं मनाती हैं। उनमें दीपिका पादुकोण, ट्विंकल खन्ना, करीना कपूर, रत्ना पाठक, सोनम कपूर और उनकी बहन रिया कपूर का नाम शामिल है।