Karwa Chauth 2019: देश भर में करवा चौथ की धूम मची हुई है। तो वहीं बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया में भी करवा चौथ ट्रेंड कर रहा है। बड़ी-बड़ी सेलेब्स और स्टार लेडीज ने अपने-अपने हसबेंड्स के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। शाहिद कपूर की वाइफ मीरा कपूर ने करवा चौथ का व्रत रखा। ऐसे में रानी कलर की साड़ी पहन कर करवाचौथ पूजन के लिए मीरा तैयार नजर आईं। तो वहीं शिल्पा शेट्टी, सुनाता कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राखी सावंत ने भी करवा चौथ का व्रत रखा।

करवा चौथ का क्रेज बढ़ाने में बॉलीवुड का बड़ा योगदान रहा है। इसी मौके पर आज एक्टर अनिल कपूर ने करवा चौथ के खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के लिए यह वीडियो जारी किया है। जिसके साथ ही उन्होंने करवा चौथ की बधाई दी है। अनिल कपूर ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिल कपूर 100 मीटर की दौड़ लगा रहे हैं।

अपनी सहेलियों के साथ पूजा विधि पूरी करने के बाद नीलम कोठारी।

रवीना टंडन अपनी बाकी सहेलियों के साथ..

कॉमेडियन कपिल की वाइफ शर्मा गिन्नी चतरथ ने शेयर किया ये वीडियो जिसमें वह फैंस को ‘हाय’ कह रही हैं।

नीलम कोठारी ने ये तस्वीर शेयर की जिसमें सभी सेलिब्रिटीज करवाचौथ पूजन के लिए इकट्ठी हुई हैं।

अनिल कपूर ने लिखा- तुम्हारे प्यार, प्रार्थनाओं और व्रत के कारण ही मैं आज भी इतनी तेज से दौड़ सकता हूं। हैप्पी करवा चौथ सुनीता कपूर।

https://www.instagram.com/p/B3t7dxSnPaK/

अनिल कपूर के वीडियो शेयर करने के बाद इसे 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, इस पोस्ट पर हजारों की संख्या में कमेंट्स भी आ रहे हैं।

कमेंट्स करने वालों में बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अनिल कपूर के पोस्ट पर कमेंट किया कि, यू आर अमेजिंग। आप लोगों के लिए इंस्पिरेशनल भी हैं।

इस बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का पहला करवा चौथ है। दोनों ने पिछले साल ही इटली में हिंदू और कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी। तो वहीं कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ का भी पहला करवा चौथ है। दोनों ने साल 2018 के दिसंबर में शादी की थी।

इधर, पूर्व यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन भी अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। हाल ही में चारू असोपा ने तस्वीर शेयर कैप्शन में लिखा, गली में आज चांद निकला।

https://www.instagram.com/p/B3twUuCHeWD/

इस पर तुरंत राजीव ने जवाब दिया और लिखा Miss You Beautiful wife…चारू की इस पोस्ट को देखर कुछ इस यूजर्स हैरान रह गए। बीच में दोनों के बीच अुनबन की खबरें आई थीं लेकिन इस पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि चारू और राजीव के बीच अब सब कुछ ठीक है।