Shehzada Trailer: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘शहजादा’ का फर्स्ट लुक कार्तिक आर्यन के बर्थडे पर रिलीज हुआ था तबसे फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर ‘शहजादा’ का ट्रेलर 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह भारत के 3 सबसे वायब्रेंट शहरों में तीन दिनों तक भव्य पैमाने पर सेलिब्रेट किया जाएगा।
12 जनवरी को सबसे पहले मुंबई में ट्रेलर लॉन्च होगा, उसके बाद, शहजादा कार्तिक अपनी शहजादी कृति सेनन के साथ 13 जनवरी को पंजाब के जालंधर में लोहड़ी मनाएंगे और वहां ट्रेलर लॉन्च केरंगे। इसके बाद दोनों कलाकार 14 जनवरी को भारत के सफेद रेगिस्तान, कच्छ के महान रण में मकर संक्रांति का त्योहार मनाते हुए ट्रेलर लॉन्च करेंगे।
क्या बोले शहजादा के मेकर्स?
शहजादा के मेकर्स ने कहा, “पूरे भारत के दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है; हमें ट्रेलर लॉन्च को लार्जर दैन लाइफ सेलिब्रेशन बनाना था। दर्शकों से ज्यादा पूरी टीम आखिरकार अपनी मेहनत दिखाने के लिए उत्साहित है। यह अनूठा 3 दिवसीय उत्सव हमारे दर्शकों को लगातार प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देने का एक तरीका है।
शहजादा के सितारे
शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है। भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल द्वारा निर्मित फिल्म ‘शहजादा’ 10 फरवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।