Most Eligible bachelors of Bollywood: बॉलीवुड में जोड़ियां बनना और बिगड़ना आम रहा है। कोई अपने रिश्ते को लंबे समय तक निभा पाता है तो कोई कम ही समय में इससे दूरियां बना लेता है। वहीं, बी-टाउन में कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं, जिनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ता है मगर फिर भी वो मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट में गिने जाते हैं। वो डेटिंग के बाद भी सिंगल लाइफ को इन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बी-टाउन के मोस्ट एलिजिबल बैचलर के बारे में बता रहे हैं। इसमें कार्तिक आर्यन समेत कई चॉकलेटी बॉयज हैं, जो कहलाते बैचलर स्टार हैं और अफेयर की चर्चा खूब रही है…

कार्तिक आर्यन

इस लिस्ट की शुरुआत ‘भूल भुलैया-2’ एक्टर कार्तिक आर्यन से करते हैं। वो अपने लुक्स और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन पर लाखों लड़कियां मरती हैं। कार्तिक इंडस्ट्री के उन चॉकलेटी बॉयज में से एक हैं, जिनकी रियल लाइफ में कई एक्ट्रेस संग डेटिंग की खबरें रही हैं। उनका नाम सारा अली खान (Sara Ali Khan), कृति सेनन (Kriti Sanon) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के साथ जुड़ चुका है।

सिद्धांत चतुर्वेदी

इस लिस्ट में दूसरे नंबर ‘गली बॉय’ फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में एक लड़की को डेट किया था, जिसके साथ वो सेटल होना चाहते थे लेकिन, 4 साल डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था और सेटल होने का सपना टूट गया था। इसके बाद बॉलीवुड में जब एंट्री की तो उनका नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से जुड़ा। दोनों इंडस्ट्री के रूमर्ड कपल रहे। रिलेशनशिप के चर्चे के बावजूद उनकी गिनती बी-टाउन के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में की जाती है। आपको बता दें कि सिद्धांत ने बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाई है। उन्होंने कम समय में ही बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के साथ काम कर लिया है।

आदित्य रॉय कपूर

‘आशिकी-2’ फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अनन्या पांडे के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। यहां तक कि वो साथ में वेकेशन भी इन्जॉय करते देखे गए हैं। अनन्या से पहले उनका नाम श्रद्धा कपूर, आहाना देओल, रिया चक्रवर्ती, निधि अग्रवाल और डीवा धवन के साथ जुड़ चुका है। बावजूद इसके वो बी-टाउन के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स की लिस्ट में हैं। एक्टर को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ गुड लुक्स और फिटनेस के लिए भी जाना जाता है।

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी के रिलेशनशिप की चर्चा जगजाहिर है। दोनों के अफेयर से लेकर ब्रेकअप तक की खूब खबरें रही हैं। साथ ही एक्टर का नाम दिशा पाटनी के बाद दिशा धनुका के साथ जुड़ा था। धनुका अपना प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं। रिलेशनशिप के अलावा एक्टर को उनक फिटनेस और लुक्स के लिए भी लड़कियां काफी पसंद करती हैं। अगर आज वो शादी या डेटिंग के लिए हां करें तो उनकी चहेतियों की लाइन ही लग जाएगी।