Sunjay Kapoor Last Post Viral: मशहूर बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। 12 जून की रात को आई उनके अचानक निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि निधन के समय संजय यूके में थे और पोलो मैच खेल रहे थे। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर के विंड पाइप में सवारी करते समय मधुमक्खी चली गई थी। इसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
तुरंत मेडिकल सहायता मिलने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अब सोशल मीडिया पर उनके आखिरी ट्वीट काफी तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। एक पोस्ट उन्होंने अपनी मौत से चंद घंटों पहले किया था और एक पोस्ट 3 से 4 दिन पुराना था। इस पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा था, जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि शायद उन्हें आभास हो गया था।
मौत से चंद घंटों पहले किया था ये ट्वीट
संजय कपूर के निधन की खबर बीती रात आई। वहीं, उन्होंने यूके में बैठ 12 जून को 5:11 बजे अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर ट्वीट किया था और अपना दुख जाहिर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।”
वायरल हुआ संजय कपूर के वाला पोस्ट
वहीं, 9 जून को बिजनेसमैन ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ मंडे मोटिवेशन शेयर किया। इस पोस्ट में कुछ लाइन लिखी थी, जो अब लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इसमें लिखा, “पृथ्वी पर आपका समय सीमित है। “क्या होगा अगर” को दार्शनिकों पर छोड़ दें और इसके बजाय “क्यों नहीं” में डूब जाएं।” इसे शेयर करते हुए संजय ने कैप्शन में लिखा, “प्रगति के लिए साहसिक विकल्पों की आवश्यकता होती है, न कि आदर्श परिस्थितियों की।”
संजय कपूर की पर्सनल लाइफ
संजय कपूर ने पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी। हालांकि, साल 2000 में दोनों का तलाक हो गया। इसके तीन साल बाद 2003 में उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी कुछ खास नहीं चल पाया और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा से तलाक होने के बाद उन्होंने 2017 में प्रिया सचदेवा से शादी की।
संजय कपूर के निधन की खबर मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, बहन करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान उनसे मिलने एक्ट्रेस के घर गए। इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें।